Wikipedia को सरकार ने भेजा नोटिस,पक्षपात और गलत सूचना देने की शिकायतें
सरकार ने विकिपीडिया को चेताया, पक्षपात और गलत जानकारी देने पर नोटिस
भारत सरकार ने विकिपीडिया : (Wikipedia) को नोटिस भेजा है। इस नोटिस में पिछले महीनों में उसके खिलाफ की गई शिकायतों और पक्षपात जैसी चीजों के बारे में जिक्र है। इसमें कहा गया है कि विकिपीडिया को मध्यस्थ के बजाय प्रकाशक क्यों नहीं माना जाना चाहिए। साथ ही दिल्ली हाईकोर्ट ने भी एशियन न्यूज इंटरनेशनल (ANI) के पेज को गलत तरह से एडिट किए जाने के मामले में विकिपीडिया को फटकार लगाई है। कुछ दिन पहले दिल्ली हाईकोर्ट ने यह भी कहा था कि अगर किसी को भारत पसंद नहीं है तो वह देश छोड़ सकता है।
दिल्ली हाईकोर्ट ने क्या कहा?
दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा है कि अगर किसी के विकिपीडिया पेज को गलत तरह से एडिट किया जाता है और उसमें कंपनी उसका साथ देती है तो यह पूरी तरह से गलत है। जस्टिस सुब्रमण्यम प्रसाद ने कहा कि अगर वह खुद मध्यस्थ बताता है, तो आपको इसमें क्या परेशानी हो रही है। अगर किसी चीज को गलत से एडिट किया गया है तो बिल्कुल भी विकिपीडिया को उसके साथ खड़ा नहीं होना चाहिए।
देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI‘ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।