अग्निपथ को सरकार तत्काल वापस ले: चिराग पासवान
अग्निपथ सरकार के योजना से छात्र नौजवानों के भविष्य बर्बाद हो रहा है।
05:54 PM Jun 17, 2022 IST | Desk Team
पटना, (जे पी चौधरी):अग्निपथ सरकार के योजना से छात्र नौजवानों के भविष्य बर्बाद हो रहा है। यह पूरा योजना दोषपूर्ण है इसलिए आज पूरा देश जल रहा है। छात्र नौजवान आन्दोलन कर रहे है। कई आंदोलनकारियों ने आत्मदाह कर लिए। अग्निपथ को सरकार तत्काल वापस ले। यह बात आज लोजपा-(रा.) के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह सांसद चिराग पासवान जी ने पार्टी मुख्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए कहा कि अग्निपथ योजना सरकार को वापस लेना चाहिए, क्योंकि इस योजना से 17 से 21 वर्ष के उम्र के छात्र नौजवानों के भविष्य बर्बाद होगा। आगे श्री चिराग पासवान ने कहा कि अग्निपथ योजना की घोषणा करने से पहले सरकार ने न तो सर्वदलीय बैठक किया नही सभी दलों से कोई राय लिया नही नही। परिणाम स्वरूप सरकार के अदूदशिता के कारण देश छात्र नौजवानों के उग्र आन्दोलन का सामना कर रहा है।
श्री चिराग पासवान ने कोरोना काल की चर्चा करते हुए कहा कि कोरोना काल मे अनेकों चुनाव हुए परन्तु सरकार ने नौजवानों की नियुक्ति का मामला अंधेरे में लटका दिया। अब जब नियुक्ति का समय आया तो अग्निपथ जैसे अदूरदर्शी योजना की घोषणा करके छात्र नौजवानों को आन्दोलन करने के लिए विवश कर दिया।
सरकार ने ऐसे ही कृषि-बिल की घोषणा किया था। वर्षो किसान आन्दोलन हुए बाद में सरकार ने पूरे कृषि कानून को वापस लिया। सरकार की पूरी फजीहत हो जाती है तब सरकार अपने गलत फैसला वापस लेती है।
अग्निपथ योजना के विरोध में लोजपा-(रा.) छात्र नौजवानों के साथ है। कल 18 जून को लोजपा-(रामविलास) मौन-मार्च करके राज्यपाल महोदय को ज्ञापन सौपेगी।
संवाददाता सम्मेलन में पार्टी के वरिष्ठ नेता डॉ. सत्यानंद शर्मा,राष्ट्रीय महासचिव सतीश कुमार, प्रधान महासचिव संजय पासवान,पूर्व विधायक अच्युतानंद सिंह, युवा लोजपा(रा.) के राष्ट्रीय महासचिव अनिल कुमार पासवान,पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राजेश भट्ट, प्रदेश महासचिव विवेक आनन्द,रंजन सिंह, अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष परशुराम पासवान,छात्र के प्रदेश अध्यक्ष सीमांत मृणाल पासवान, चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अजय कुमार, पार्टी के प्रदेश सचिव सह कार्यालय प्रभारी ओम प्रकाश भारती, पार्टी के प्रदेश सचिव दिलीप यादव उपस्थित थे।

Advertisement
Advertisement