Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

ठेका प्रथा खत्म करे सरकार

उत्तरांचल स्वच्छकार कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों व सदस्यों ने विभिन्न मांगों को लेकर नगर निगम के नगर आयुक्त को ज्ञापन सौंपा।

02:29 PM Mar 09, 2019 IST | Desk Team

उत्तरांचल स्वच्छकार कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों व सदस्यों ने विभिन्न मांगों को लेकर नगर निगम के नगर आयुक्त को ज्ञापन सौंपा।

हल्द्वानी : उत्तरांचल स्वच्छकार कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों व सदस्यों ने विभिन्न मांगों को लेकर नगर निगम के नगर आयुक्त को ज्ञापन सौंपा। जिसमें कहा गया है कि संघ समय-समय पर अपनी मांगें उठाता रहा है, लेकिन मात्र आश्वासन ही मिलते रहे। संघ की समस्यायें जस की तस बनी हुई हैं। मांग की गई है कि शहर की बढ़ती आबादी को देखते हुये कर्मचारियों की भर्ती की जाये व लंबे समय से काम कर रहे संविदा, स्वच्छता समिति व आउट सोर्स के सभी कर्मियों को स्थाई किया जायेगा।

साथ ही ठेका प्रथा खत्म कर सभी को समान कार्य के लिए समान वेतन देने, अस्थाई कर्मियों को माह में चार दिन का अवकाश व अवकाश के दिन काम करने पर अगले दिन छुट्टी देने, स्थाई कर्मियों को अवकाश के दिन कार्य करने पर ओवरटाइम देने, सफाई कर्मियों को उपकरण देने, शैक्षिक योग्यता के आधार पर पदोन्नति देने, सेवानिवृत्त कर्मियों को पेंशन व जिनके पास निगम के आवास हैं उन्हें मालिकाना हक देने, वार्डों में कर्मचारियों के लिए हाजरी स्थल व वाहनों के रखरखाव के लिए वर्कशाप का निर्माण करने, वर्दी देने की मांग भी की गई हैं।

चेतावनी दी गई है कि यदि मांगों पर सात दिन के भीतर कार्यवाही न हुई तो आंदोलन छेड़ा जायेगा। ज्ञापन सौंपने वालों में प्रदेश अध्यक्ष राम अवतार राजौर, जिलाध्यक्ष सुरेश लाला, शाखा अध्यक्ष विनय पाल, महामंत्री सुनील चौधरी, बब्लू वाल्मिकी, अमन, सुरेश बंधु, कैलाश, संजीव कुमार, गुड्डू, विशाल कठारिया, भारत कुमार, रवि वाल्मिकी, जगदीश, दीपक, अशोक राज, माया नैथानी, मीरा चंडालिया, मधु, नेहा सोनी, रविन्द्र, आकाश आदि शामिल थे।

Advertisement
Advertisement
Next Article