For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

सरकार ने दी चेतावनी! जल्द अपडेट करें Google Chrome

12:10 PM Feb 10, 2024 IST | Nisha Pathak
सरकार ने दी चेतावनी  जल्द अपडेट करें google chrome

Google अपने नए-नए फीचर्स को लेकर अक्सर चर्चा में बना रहता है। लेकिन इस बार खबरों में आने की वजह कुछ और है। भारत सरकार की कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पांस टीम (CERT-In) ने Google Chrome यूजर्स के लिए एक चेतावनी जारी की है। ये चेतावनी Chrome OS में मौजूद कमजोरियों के संबंध में जारी की गई है। CERT-In ने गूगल क्रोम को अपडेट करने के लिए कहा है। यह चेतावनी को CIVN-2024-0031 के तहत जारी किया गया है। आइए एस बारे में जानते हैं।

Google Chrome को करें अपडेट

सरकारी एजेंसी के द्वारा कहा गया है कि गूगल क्रोम को अपडेट करने की जरूरत है। सुरक्षा नोट LTS चैनल पर 114.0.5735.350 (प्लेटफॉर्म संस्करण 15437.90.0) से पहले के Google Chrome OS संस्करणों से जुड़े जरूरी खतरों पर ध्यान आकर्षित किया गया है।

इसमें कुछ ऐसी खामियां हो सकती हैं जो यूजर्स की सिक्योरिटी को लेकर खतरा पैदा कर सकती हैं। अगर गूगल क्रोम को अपडेट नहीं किया जाता है तो इसका फायदा हैकर्स यूजर्स की निजी जानकारी को चुराने के लिए कर सकते हैं। ऐसे में सभी यूजर्स को क्रोम को अपडेट कर लेना चाहिए।

अपडेट करने का तरीका

  • सबसे पहले गूगल क्रोम को ओपन कर लेना है।
  • विंडो के टॉप राइट कॉर्नर में जाना है और फिर तीन डॉट्स पर टैप करना है।
  • यहां Help का ऑप्शन दिखेगा और फिर गूगल क्रोम सेलेक्ट करना है।
  • अगर यहां अपडेट अवेलेवल होगा तो उसे इंस्टॉल कर लेना है।
  • इसे इंस्टॉल करने के बाद ये ऑटोमैटिक अपडेट हो जाएगा।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Nisha Pathak

View all posts

Advertisement
×