Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

पेट्रोल कीमतों पर रोज समीक्षा करेगी सरकार

NULL

12:12 AM Jun 14, 2017 IST | Desk Team

NULL

पेट्रोल पंप डीलरों के शुक्रवार को हड़ताल के निर्णय को देखते हुये इंडियन आयल कारपोरेशन (आईओसी) ने पेट्रोल और डीजल के दाम की रोजाना समीक्षा लागू करने के लिये डीलरों को मनाने का प्रयास तेज कर दिया। पांच शहरों में पायलट परियोजना की सफलता के बाद अब देशभर में 16 जून से हर दिन पेट्रोल और डीजल के दाम की समीक्षा होगी। इसके तहत अंतर्राष्ट्रीय बाजार में तेल के दाम में थोड़ा सा भी बदलाव ग्राहकों पर डाला जा सकेगा।
आईओसी के चेयरमैन संजीव सिहं ने कहा कि इसमें ऐसा कुछ नहीं है जिससे पेट्रोल पंप मालिकों को कोई नुकसान हो।

Advertisement

                                                                                        Source

उन्होंने कल कई राज्यों के पेट्रोल पंप डीलरों के साथ विस्तार से बातचीत की थी। उन्होंने कहा कि जो कुछ वह 15 दिन पर कर रहे थे, उन्हें अब दैनिक आधार पर करना है। यही एकमात्र बदलाव है। दिल्ली पेट्रोल डीलर्स एसोसिएशन ने फेडरेशन आफ आल इंडिया पेट्रोलियम ट्रेडर्स (एफएआईपीटी) द्वारा 16 जून को बुलाई गई हड़ताल में शामिल होने का फैसला किया। उनका कहना है कि सार्वजनिक क्षेत्र की तेल कंपनियों ने पंप की आटोमेशन प्रणाली की जांच किये बिना यह निर्णय कर लिया।

                                                                                       Source

एसोसिएशन ने कहा कि जब तक कीमत आटोमेशन प्रणाली के जरिये खुद से नहीं बदलती, पेट्रोल डीलर इसे हाथ से करने के लिये तैयार नहीं हैं हाथ से बदलाव से गलती और काम में देरी हो सकती है। हालांकि, सिंह ने कहा कि आईओसी के 26000 पेट्रोल पंपों में से करीब 10,000 आटोमेटेड हो चुके हैं। उन पेट्रोल पंपों पर कीमत स्वत: बदलेगी। शेष पेट्रोल पंपों को 2018 तक स्वचालित कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि हम नहीं कह रहे कि सभी पेट्रोल पंपों को हर दिन मध्यरात्रि में निर्धारित कीमत बदलनी है। जब आप कारोबार शुरू करें, उससे पहले कीमत बदले। और यह सुबह 7 बजे हो सकता है।

Advertisement
Next Article