Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

राज्यपाल और राजे ने दी गणेश चतुर्थी पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं

NULL

05:59 PM Aug 24, 2017 IST | Desk Team

NULL

राजस्थान के राज्यपाल कल्याण सिंह एवं मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे ने कल गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। राज्यपाल ने अपने संदेश में प्रदेशवासियों की खुशहाली और प्रदेश में शान्ति की कामना की हैं।

श्रीमती राजे ने अपने संदेश में कहा कि बुद्धि और मंगल के देवता भगवान गणेश के पूजन से सफलता का मार्ग प्रशस्त होता है। इसीलिए भारतीय संस्कृति में कोई भी शुभ कार्य से पहले श्री गणेश का स्मरण करने की परम्परा है।

उन्होंने कहा कि माता-पिता के प्रति असीम श्रद्धा रखने वाले गणेशजी हमें अपने बड़े बुजुर्गों तथा माता-पिता के प्रति श्रद्धा रखने और उनका सम्मान बनाए रखने की प्रेरणा देते हैं।

वहीं गणेश चतुर्थी के रूप में मनाया जाने वाला गणेशोत्सव हमें नैतिक मार्ग पर चलने और सामाजिक समरसता स्थापित करने की सीख देता है।

Advertisement
Advertisement
Next Article