Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

गांधी के रामराज के सपने को पूरा करने की दिशा में देश को अग्रसर कर रहा है मोदी नेतृत्व : आर एन रवि

रामनवमी उत्सव का शुभारंभ करते हुए राज्यपाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रभावी नेतृत्व में देश महात्मा गांधी के रामराज के सपने को पूरा करने की दिशा में आगे बढ़ रहा है।

04:02 PM Apr 02, 2022 IST | Desk Team

रामनवमी उत्सव का शुभारंभ करते हुए राज्यपाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रभावी नेतृत्व में देश महात्मा गांधी के रामराज के सपने को पूरा करने की दिशा में आगे बढ़ रहा है।

तमिलनाडु के राज्यपाल आर एन रवि ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना की। श्रीरामस्माज द्वारा मनाए जा रहे 69वें रामनवमी उत्सव का शुभारंभ करते हुए राज्यपाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रभावी नेतृत्व में देश महात्मा गांधी के रामराज के सपने को पूरा करने की दिशा में आगे बढ़ रहा है।
Advertisement
चेन्नई में आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए राज्यपाल रवि ने श्रीराम को भारत की सांझा सांस्कृति और आध्यात्मिता का प्रतीक बताते हुए कहा कि उनका जीवन आर्दश मूल्यों का पाठ है जिसे सभी सीख ले सकते हैं। आदर्श बेटे, भाई, मित्र और राजा के रूप में श्रीराम ने हमें प्रेम और सम्मान की सीख दी। श्रीराम हर एक भारतीय के हृदय में है।’’ 

AFSPA वापस लेने का निर्णय ‘क्रांतिकारी’, पूर्वोत्तर में लौट आई है शांति : किरेन रिजिजू

राज्यपाल ने अंग्रेजी शासन के खिलाफ भारत को एकत्र करने के लिए महात्मा गांधी द्वारा रामराज्य का आह्वान किये जाने को याद करते हुए कहा, ‘‘भारत आज पूरे विश्वास के साथ प्रगति के मार्ग पर आगे बढ़ रहा है और हमारा कल शानदार है। प्रधानमंत्री के प्रभावी व्यक्तित्व के तले देश में आधारभूत बदलाव आये हैं और सभी क्षेत्रों, भाषाओं और धर्मों का बिना किसी भेदभाव के समेकित विकास हुआ है। यह कार्य महात्मा गांधी के रामराज्य के सपने को पूरा करने की दिशा में ही किये जा रहे हैं।’’ 
Advertisement
Next Article