Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

ग्राहम रीड भारतीय पुरुष हाकी टीम के मुख्य कोच नियुक्त

ग्राहम रीड को अगले साल के आखिर तक करार सौंपा गया है लेकिन अच्छे प्रदर्शन के आधार पर उनका कार्यकाल 2022 एफआईएच विश्व कप तक बढ़ाया जा सकता है।

01:02 PM Apr 09, 2019 IST | Desk Team

ग्राहम रीड को अगले साल के आखिर तक करार सौंपा गया है लेकिन अच्छे प्रदर्शन के आधार पर उनका कार्यकाल 2022 एफआईएच विश्व कप तक बढ़ाया जा सकता है।

नई दिल्ली : आस्ट्रेलिया के पूर्व ओलंपिक पदक विजेता ग्राहम रीड को 2020 के आखिर तक भारतीय टीम का मुख्य कोच नियुक्त किया गया है। हॉकी इंडिया ने भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) से आवश्यक मंजूरी मिलने के बाद सोमवार को यह घोषणा की। रीड की नियुक्ति तय मानी जा रही थी। हॉकी इंडिया ने पिछले महीने साई के पास उनके नाम की सिफारिश की थी।

यह पता चला है कि ग्राहम रीड को अगले साल के आखिर तक करार सौंपा गया है लेकिन अच्छे प्रदर्शन के आधार पर उनका कार्यकाल 2022 एफआईएच विश्व कप तक बढ़ाया जा सकता है। हॉकी इंडिया के अधिकारी के अनुसार रीड को प्रतिमाह 15000 डालर का वेतन मिलेगा और वह अपने परिवार के साथ बेंगलुरू में रहेंगे। अधिकारी ने कहा कि रीड का कार्यकाल अगले साल के आखिर तक होगा।

आम मानदंडों के अनुरूप प्रत्येक अंतरराष्ट्रीय कोच का अनुबंध एक ओलंपिक चक्र के लिये होता है। लेकिन इस अनुबंध में 2022 तक बढ़ाये जाने का प्रावधान है। यह तोक्यो ओलंपिक तक भारतीय टीम के प्रदर्शन पर निर्भर करता है। अधिकारी ने यह भी बताया कि रीड बेंगलुरू स्थित साई केंद्र में चल रहे राष्ट्रीय शिविर में जल्द ही टीम से जुड़ेंगे।

Advertisement
Advertisement
Next Article