W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

उत्तराखंड में पुष्कर कुंभ की भव्य शुरुआत, CM धामी ने दी शुभकामनाएं

अलकनंदा-सरस्वती संगम पर पुष्कर कुंभ का उत्सव

02:23 AM May 15, 2025 IST | Himanshu Negi

अलकनंदा-सरस्वती संगम पर पुष्कर कुंभ का उत्सव

उत्तराखंड में पुष्कर कुंभ की भव्य शुरुआत  cm धामी ने दी शुभकामनाएं

उत्तराखंड में पुष्कर कुंभ का भव्य आयोजन शुरू हुआ, जहां मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुभकामनाएं दीं। बद्रीनाथ धाम के पास माणा गांव में 12 साल बाद आयोजित हो रहे इस कुंभ में सनातन परंपराओं की दिव्यता का जीवंत उदाहरण देखा जा सकता है। अलकनंदा और सरस्वती नदियों के संगम पर यह उत्सव श्रद्धालुओं के लिए खास है।

Advertisement

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में लगे महाकुंभ में देश-विदेश से करोड़ो भक्त आए थे। अब महाकुंभ के बाद उत्तराखंड में पुष्कर कुंभ का भव्य मेला आयोजित किया गया। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड में 12 साल बाद पुष्कर कुंभ शुरू होने की घोषणा करते हुए कहा कि पुष्कर कुंभ 12 साल बाद बद्रीनाथ धाम के पास भारत के पहले गांव माणा में शुरू हुआ। अलकनंदा और सरस्वती नदियों के पवित्र संगम पर हो रहा यह उत्सव सनातन परंपराओं की दिव्यता का जीवंत उदाहरण है। साथ ही CM धामी ने पुष्कर कुंभ के लिए देवभूमि आने वाले श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं दीं और कहा कि इस पावन अवसर पर पुष्कर कुंभ के लिए देवभूमि आए सभी श्रद्धालुओं का राज्य सरकार की ओर से हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है।

Advertisement

बता दें कि इससे पहले 12 मई को सीएम धामी अल्मोड़ा के लमगड़ा स्थित डोल आश्रम में श्री कल्याणिका हिमालय देवस्थानम ट्रस्ट के श्री पीठ स्थापना महोत्सव कार्यक्रम में शामिल हुए थे।
इस दौरान उन्होंने छोटी कन्याओं का पूजन, मां राजेश्वरी का अभिषेक और देश व प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की थी। इस दौरान उन्होंने कहा कि डोल आश्रम आने पर उन्हें हमेशा दिव्य ऊर्जा का अहसास होता है। इस आश्रम की बाबा कल्याणदास जी महाराज ने श्रीयंत्र की स्थापना की है, जो भविष्य में पूरे विश्व व भारत के लिए श्रद्धा का केंद्र बनेगा। इस आश्रम में दुनिया भर से लोग शांति, आध्यात्म व संस्कृति को पहचानने आएंगे।

Advertisement

उत्तराखंड: तिरंगा यात्रा पर CM पुष्कर सिंह धामी ने सेना को किया सलाम

धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा

CM धामी ने कहा कि राज्य सरकार मानसखंड मंदिर माला मिशन के माध्यम से सभी मंदिरों को अवस्थापना सुविधाओं से जोड़ रही है, ताकि आध्यात्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिल सके।
उन्होंने कहा कि डोल आश्रम धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने व युवाओं को भारतीय संस्कृति से परिचित कराने का बेहतरीन कार्य कर रहा है। CM धामी ने बताया कि उत्तराखंड जैसे सांस्कृतिक राज्य में जन्म लेना अपने आप में बहुत सौभाग्य की बात है, जहां इतने सारे मंदिर हैं। यह आश्रम हमारी प्राचीन सभ्यता और संस्कृति का जीवंत उदाहरण और प्रतिमान है। यह ध्यान और आध्यात्म का एक भव्य और दिव्य केंद्र है।

Advertisement
Author Image

Himanshu Negi

View all posts

Advertisement
Advertisement
×