इस दादी ने साड़ी के ऊपर टी-शर्ट पहनकर लगाए जोर के ठुमके,लोगों ने किया चीयर
हाल ही में सोशल मीडिया पर दादी का डांस करते हुए एक वीडियो बहुत तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो को पुदुचेरी की उपराज्यपाल किरण बेदी ने शेयर किया है।
02:31 PM Jan 16, 2020 IST | Desk Team
हाल ही में सोशल मीडिया पर दादी का डांस करते हुए एक वीडियो बहुत तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो को पुदुचेरी की उपराज्यपाल किरण बेदी ने शेयर किया है। मंगलवार के दिन किरण बेदी ने नगर निगम के कर्मचारी और स्वछता विभाग की महिलाओं के साथ पोंगल का त्योहार मनाया और उसी दौरान किरण बेदी जी ने दादी का यह वीडियो बनाया। इसके बाद किरण बेदी ने इस वीडियो को अपने ट्विटर हैंडल पर भी शेयर किया है। दादी के इस गजब के वीडियो को देख आपके चेहरे पर भी जरूर मुस्कान आ जाएगी।
शेयर किए गए इस वीडियो में स्वछता विभाग की एक महिला साड़ी के ऊपर गुलाबी रंग की शर्ट पहने नजर आ रही है। जो पोंगल का जश्न मनाते हुए साउथ के मशहूर अभिनेता धनुष के गाने राउडी बेबी पर ठुमके लगाते हुए दिख रही हैं। वहीं इस दौरान वहां पर अन्य मौजूद महिलाएं दादी को चीयर करते हुए दिख रही हैं।
Advertisement
अब तक इस वीडियो को 24 हजार बार से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है। वहीं कई लोगों ने किरण बेदी द्वारा शेयर किए गए इस वीडियो में कई सारे कमेंट्स भी किए हैं।
लोगों ने दिया ऐसा रिएक्शन…
दादी की वीडियो के अलावा भी किरण बेदी ने जश्न की कुछ अन्य फोटोज भी शेयर की है। उन्होंने इन तस्वीरों पर लिखा है PWD और नगरपालिकाओं के कर्मचारियों को पोंगल पर उपहार के रूप में तौलिया मिला है। वहीं स्वछता विभाग में काम करने वाली 1500 औरतों को साड़ी तोहफे में दी गई है। जानकारी के लिए बता दें कि पोंगल एक चार दिवसीय उत्सव है जो 15 जनवरी के दिन शुरू होकर 18 जनवरी तक चलेगा। तमिलनाडु के लोगों के लिए यह बेहद शुभ त्योहार है।
Advertisement