Top NewsIndiaWorld
Other States | Delhi NCRHaryanaUttar PradeshBiharRajasthanPunjabJammu & KashmirMadhya Pradeshuttarakhand
Business
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

अरबो में बिकी महान कलाकार Pablo Picasso की 'Woman with a Watch' पेंटिंग

09:03 PM Nov 09, 2023 IST | Ritika Jangid

दुनिया में ऐसे कई लोग है जिन्हें महान कलाकारों की वस्तुओं को रखने का शौक होता है। ऐसे में जब इनकी ईलामी होती है तो वह बिना किसी देरी के उन्हें ऊंची कीमतों में भी खरीद लेते है।

Advertisement

अब ऐसा ही हुआ स्पेन के महान कलाकाल पाब्लो पिकासो (Pablo Picasso) की पेंटिंग के साथ, जिनकी मशहूर पेंटिंग ‘वुमन विद अ वॉच’ (Woman with a Watch) को एक शख्स ने 13.9 करोड़ डॉलर में बिकी। भारतीय रुपये में देखें तो यह कीमत 11.57 अरब से भी ज्‍यादा है। इसी के साथ ‘वुमन विद अ वॉच’ इस साल नीलामी में बिकने वाली सबसे कीमती कलाकृति बन गई है। इसे खरीदने के लिए अमीरों ने दौलत की बाजी लगा दी थी। बता दें, यह पिकासो की दूसरी पेटिंग है जिसे ऊंची कीमत पर खरीदा गया है।

 

1932 में बनाई थी ये पेंटिंग

एक रिपोर्ट के मुताबिक, इससे पहले 2015 में पिकासो की एक पेंटिंग करीब 15 अरब रुपए से ज्यादा में नीलाम की गई थी। ‘वुमन विद अ वॉच’ को पाब्लो पिकासो ने 1932 में बनाया था। उन्‍होंने इस पेंटिंग में फ्रांस की मॉडल मैरी-थेरेसी वाल्टर को पेंट किया है। मालूम हो, मैरी पिकासो के लिए मॉडल तो थी ही साथ ही वो उनकी प्रेमिका भी थी। वहीं, पिकासो ने अपनी कई कलाकृतियों में अपनी प्रेमिका को जगह दी है। पेंटिंग में मैरी को सिंहासन जैसी कुर्सी पर बैठे दिखाया गया है। नीलामी में जाने से पहले इस पेटिंग की कीमत 12 करोड़ डॉलर आंकी गई थी।

45 साल के पिकासो को 17 साल की वाल्टर से हुआ प्यार

नीलामीकर्ता सोथबी के अनुसार, ऑक्शन के लिए रखे जाने से पहले पेंटिंग की कीमत 120 मिलियन अमेरिकी डॉलर से अधिक थी। यह हंसमुख, भावुक त्याग से भरी अद्भुत पेंटिंग है। पहले यह पेंटिंग एमिली फिशर लैंडौ के पास थी, जिन्होंने इसे 1968 में खरीदा था। पिकासो के “गोल्डन म्यूज़” के रूप में जानी जाने वाली मैरी-थेरेसी वाल्टर 17 वर्ष की थीं जब वह पेरिस में 45 वर्षीय पिकासो से मिलीं। जिसके बाद उन्‍हें प्‍यार हो गया।


लेकिन उनकी शादी एक यूक्रेनी महिला बैलेरीना ओल्गा खोखलोवा से हुई थी। हालांकि इसके बाद वाल्टर पिकासो की कई पेंटिंग्स का विषय बनीं। 1932 की उनकी कृत‍ि फेम न्यू काउची भी इनमें से एक है, जो 2022 में नीलाम हुई थी। तब इसकी कीमत 67.5 मिलियन डॉलर लगाई गई थी।

 

1881 में स्पने में हुआ था जन्म

स्पेन के मलागा में 1881 में जन्मे पिकासो बार्सिलोना में पले-बढ़े थे। इसके बाद वह 1904 में वह पेरिस चले गए थे। धीरे-धीरे उन्होंने 20वीं सदी के सबसे अहम कलाकारों के रूप में फेम पाया। पाब्लो पिकासो का 1973 में 91 वर्ष की आयु में निधन हो गया था। उनकी मृत्यु के आधी सदी बाद भी उन्हें आधुनिक समय के सबसे प्रभावशाली कलाकारों में गिना जाता है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article