देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।
Advertisement
Advertisement
पाकिस्तान के जाने-माने अभिनेता तलत हुसैन (Talat Hussain) लम्बे समय से बीमार थे। रविवार को उन्होंने अपनी अंतिम सांसे लीं। तलत हुसैन की उम्र 83 थी। उन्होने अपने जीवनकाल में कई मशहूर धारावाहिक और फिल्मों में काम किया था। साथ ही उन्होंने रेडियो, टीवी, थिएटर और सिनेमा में भी अपनी पहचान बनाई थी। उनके फेमस धारावाहिकों में बंदिश, कारवां, हवाएं और परछाइयां गिने जाते हैं साथ ही उन्होंने चिराग जलता रहा, गुमनाम, एक्टर इन लॉ और भारतीय फिल्म सौतन की बेटी जैसी बड़ी फिल्मों में काम किया है।
आर्ट्स काउंसिल ऑफ पाकिस्तान कराची के अध्यक्ष अहमद शाह ने हुसैन एक्टर तलत हुसैन की मौत के बारे में जानकरी दी। उन्होंने कहा कि तलत हुसैन कराची के एक निजी हॉस्पिटल में इलाज रहा था। उन्होंने आगे कहा कि "तलत हुसैन जैसे प्रशंसित अभिनेता सदियों के बाद पैदा हुए हैं।''
उनकी मौत पर राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी, प्रधान मंत्री शाहबाज शरीफ, प्रांतीय मुख्यमंत्रियों और कई बड़ी हस्तियों ने दुःख प्रकट किया है। PM शाहबाज शरीफ ने कहा कि, "पाकिस्तानी टेलीविजन, थिएटर, फिल्म और रेडियो के लिए उनकी सेवाओं को हमेशा याद रखा जाएगा। उनके निधन से जो शून्यता पैदा हुई है, उसे कभी पूरा नहीं किया जा सकता।" उनकी मौत पर दुःख जताते हुए एक्टर अदनान सिद्दीकी ने कहा कि, "जब मैंने अपना पहला नाटक, ख्वाबों की जंजीर किया था, तब वे एक सह-अभिनेता के रूप में नहीं बल्कि मार्गदर्शक शक्ति के रूप में मौजूद थे। एक और महान व्यक्ति चला गया।" इसके अलावा फिल्म निर्माता फुरकान टी. सिद्दीकी ने भी खेद प्रकट कर कहा कि, "पाकिस्तान के दिग्गज अभिनेता तलत हुसैन का कराची में निधन हो गया। इन्ना लिल्लाहे वा इन्ना इलैहे राजिउन। वे एक बेहतरीन अभिनेता और एक संस्थान थे। तलत साहब आपको याद किया जाएगा।"