टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

Greater Noida: चेकिंग के दौरान पुलिस पर फायरिंग करने वाला अपराधी गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ हुई है, जिसमें एक बदमाश पुलिस की गोली से घायल होने के बाद गिरफ्तार हुआ है।

01:10 AM Nov 12, 2024 IST | Rahul Kumar Rawat

ग्रेटर नोएडा पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ हुई है, जिसमें एक बदमाश पुलिस की गोली से घायल होने के बाद गिरफ्तार हुआ है।

Greater Noida: ग्रेटर नोएडा पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ हुई है, जिसमें एक बदमाश पुलिस की गोली से घायल होने के बाद गिरफ्तार हुआ है। उसके पास से अवैध हथियार और बिना नंबर प्लेट की बाइक बरामद हुई है। इस बदमाश पर एनसीआर के अलग-अलग थानों में 12 से ज्यादा मामले दर्ज हैं। पुलिस के मुताबिक सोमवार को थाना सूरजपुर पुलिस द्वारा मोजर बियर गोल चक्कर पर चेकिंग की जा रही थी। चेकिंग के दौरान मिली गोपनीय सूचना पर एक बिना नंबर की बाइक पर सवार शख्स को रुकने का इशारा किया गया। लेकिन, पुलिस के इशारे को अनदेखा कर बाइक सवार ने गाड़ी मोड़कर फरार होने की कोशिश की।

Advertisement

बदमाश के पैर में लगी गोली

जब पुलिस ने बदमाश का पीछा किया तो उसने फायरिंग कर दी। इसके जवाब में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए फायरिंग की। पुलिस की गोली बदमाश संतोष के पैर में लगी, जिससे वह घायल हो गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और उसके कब्जे से एक तमंचा, दो खोखा कारतूस, एक जिंदा कारतूस और बाइक जब्त किया। घायल आरोपी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

आरोपी के खिलाफ 1 दर्जन से ज्यादा केस

पुलिस के मुताबिक आरोपी के खिलाफ विभिन्न थाना क्षेत्रों में लूट, चोरी एवं अन्य जघन्य धाराओं में करीब एक दर्जन मामले दर्ज हैं। आरोपी शातिर किस्म का अपराधी है। आरोपी के आपराधिक इतिहास व अन्य जानकारी जुटाई जा रही है। आरोपी काफी दिनों से वांछित चल रहा था। पुलिस के मुताबिक वह ग्रेटर नोएडा के कई मामलों में शामिल था।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI‘ को अभी Subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article