W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Greater Noida: पुलिस और 25 हजार इनामी बदमाश के बीच मुठभेड़, आरोपी गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा पुलिस ने मुठभेड़ में 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है।

07:42 AM Mar 05, 2025 IST | Rahul Kumar Rawat

ग्रेटर नोएडा पुलिस ने मुठभेड़ में 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है।

greater noida  पुलिस और 25 हजार इनामी बदमाश के बीच मुठभेड़   आरोपी गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा पुलिस ने बुधवार को मुठभेड़ में 25 हजार रुपये के इनामी वांछित बदमाश को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इस बदमाश के पास से अवैध हथियार भी बरामद किया है। पुलिस के मुताबिक, थाना इकोटेक प्रथम की पुलिस आज एएमआर मॉल के पास चेकिंग कर रही थी। इस दौरान एक संदिग्ध बाइक सवार आता दिखाई दिया। पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया, लेकिन वह नहीं रुका और बाइक मोड़कर एएमआर मॉल के पीछे पुस्ते की ओर भागने लगा।

पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बदमाश घायल

पुलिस ने उसका पीछा किया तो बदमाश ने खुद को घिरता देख पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया। इसके बाद पुलिस टीम ने उसे तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया। बदमाश की पहचान अंकुश (20) के रूप में हुई है। वह दिल्ली के बेगमपुर का रहने वाला है।

आरोपी के पास से अवैध हथियार बरामद

जांच में पता चला कि अंकुश थाना इकोटेक प्रथम में दर्ज एक मुकदमे में वांछित था और उस पर 25,000 रुपये का इनाम घोषित है। पुलिस ने उसके कब्जे से एक 315 बोर का तमंचा, एक जिंदा कारतूस, दो खोखे कारतूस और एक एफजेड बाइक बरामद की। घायल बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस उसके अन्य आपराधिक इतिहास की जांच कर रही है।

Advertisement
Advertisement W3Schools
Author Image

Rahul Kumar Rawat

View all posts

Advertisement
×