टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

Greater Noida: कैब लूटने वाले बदमाश को पुलिस ने मुठभेड़ में दबोचा, 1 फरार

06:47 AM Sep 21, 2024 IST | Rahul Kumar Rawat

Greater Noida: ग्रेटर नोएडा के थाना सूरजपुर इलाके में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई है, जिसमें एक बदमाश को गोली लगने के बाद घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया है। वहीं, दूसरा बदमाश फरार हो गया है, जिसको पकड़ने के लिए घेराबंदी की जा रही है। इन बदमाशों ने एक कैब चालक को घायल कर उसकी कैब लूट ली थी। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया है कि 20 सितंबर को सूरजपुर थाना इलाके में जुनपत गोल चक्कर के पास पुलिस टीम चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक तेज गति से आती बिना नंबर प्लेट की वैगनार कार को पुलिस ने रोकने का प्रयास किया। कार सवार बदमाशों ने कार न रोकते हुए पुलिस पर फायरिंग करनी शुरू कर दी।

Advertisement

Highlights

एक आरोपी के पैर में लगी गोली

पुलिस ने भी इसके बाद जवाबी कार्रवाई की, जिसमें एक आरोपी गौतम चौहान (28) गोली लगने से घायल हो गया। उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसके साथ मौजूद दूसरा बदमाश मौके से फरार हो गया है, जिसकी तलाश के लिए कॉम्बिंग की जा रही है। बदमाश के कब्जे से थाना सूरजपुर से 16 सितंबर को चालक को घायल कर लूटी गई कार, 1 तमंचा, 1 खोखा कारतूस व 1 जिंदा कारतूस बरामद हुआ है।

कैब चालक से मारपीट कर कैब लूटी

पुलिस ने जब पूछताछ की तो पता चला कि यह बदमाश अपने साथी के साथ मिलकर लूटपाट और अन्य वारदातों को अंजाम दे चुका है। इन बदमाशों के आपराधिक इतिहास की जानकारी पता की जा रही है। इन्होंने 16 सितंबर को कैब बुक करके कैब चालक के साथ मारपीट की और कैब लूट ली थी। जिसके बाद पुलिस इनकी तलाश कर रही थी।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं

Advertisement
Next Article