टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलट्रैवलवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

ग्रीस : 16 साल के लड़के पर पुलिस फायरिंग के बाद विरोध प्रदर्शन, सड़कों पर उतरे लोग

ग्रीस के थेसालोनिकी में पुलिस फायरिंग के बाद 16 साल के लड़के की मौत को लेकर लोगों का विरोध प्रदर्शन तेज हो गया है। पुलिस द्वारा रोमा समुदाय के लड़के को गोली मारने और घायल हालत में छोड़ने का विरोध करते हुए लोग सड़कों पर उतर आए।

12:19 PM Dec 06, 2022 IST | Desk Team

ग्रीस के थेसालोनिकी में पुलिस फायरिंग के बाद 16 साल के लड़के की मौत को लेकर लोगों का विरोध प्रदर्शन तेज हो गया है। पुलिस द्वारा रोमा समुदाय के लड़के को गोली मारने और घायल हालत में छोड़ने का विरोध करते हुए लोग सड़कों पर उतर आए।

ग्रीस के थेसालोनिकी में पुलिस फायरिंग के बाद 16 साल के लड़के की मौत को लेकर लोगों का विरोध प्रदर्शन तेज हो गया है। पुलिस द्वारा रोमा समुदाय के लड़के को गोली मारने और घायल हालत में छोड़ने का विरोध करते हुए लोग सड़कों पर उतर आए। जानकारी के मुताबिक, इलाके में हिंसक झड़प और आगजनी की भी घटनाएं हुई।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, थेसालोनिकी में 16 वर्षीय लड़का कथित तौर पर एक गैस स्टेशन से अपने पिकअप ट्रक में गैस भराकर बिना बिल चुकाए ही चला गया। गैस स्टेशन के एक कर्मचारी ने 20 यूरो यानी 21 डॉलर के बकाया बिल की सूचना पुलिस को दी। 
सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मोटरसाइकिल से लड़के के पिकअप ट्रक का पीछा किया। पुलिस ने बताया कि ट्रक को रोकने की कोशिश की गई, लेकिन पुलिस के आदेश को लड़के न अनसुना कर दिया। इतने में पुलिस अधिकारी ने लड़कों को पीछे से सिर पर गोली मार दी।

बांग्लादेश में भूकंप ने दी दस्तक, ढाका में दर्ज किया गया 5.2 तीव्रता का भूकंप, जानें पूरी स्थिति

लड़के का पीछा करते हुए सिर में गोलीमार जाने की घटना सामने आने के बाद लोग यहां रोष में हैं। लोगों का कहना है कि पुलिस ने महज कुछ पैसों के चलते युवक को मौत के घाट उतार दिया। रोमा समुदाय के लड़के को गोली मारने के बाद यहां कई हिंसक झड़पें हुई। 
वहीं, ग्रीक पुलिस विभाग का कहना है कि युवक ने गिरफ्तारी से बचने की कोशिश की थी। प्रदर्शनकारियों ने सड़कों पर उतरकर कई दुकानों की खिड़कियों को तोड़ दिया। पुलिस ने मामला शांत करानेऔर भीड़ को तितरबितर करने के लिए आंसू गैस और स्टन ग्रेनेड छोड़े। 
Advertisement
Advertisement
Next Article