W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Green Tea Benefits: चाय छोड़कर पीना शुरू करें ₹10 की ग्रीन टी...छू मंतर हो जाएंगी बड़ी-बड़ी बीमारियां, जानें कब पीना होगा फायदेमंद

03:32 PM Aug 20, 2025 IST | Bhawana Rawat
green tea benefits  चाय छोड़कर पीना शुरू करें ₹10 की ग्रीन टी   छू मंतर हो जाएंगी बड़ी बड़ी बीमारियां  जानें कब पीना होगा फायदेमंद

Green Tea Benefits: आज के समय में हर कोई अपनी हेल्थ को लेकर कॉन्शियस है। इसलिए वह तरह-तरह के हेल्थ रूटीन अपनाते हैं, अपनी डाइट में सुधार करते हैं, कई लिक्विड चीजों का सेवन करते हैं और या फिर ट्रीटमेंट करवाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं, ग्रीन टी न सिर्फ आपके शारीरिक बल्कि मानसिक स्वास्थ्य को भी सुधारने में मदद करती है। आजकल ग्रीन टी (Green Tea) का चलन बहुत ज्यादा बढ़ चुका है।

कुछ लोग हेल्दी रहने और वजन कम करने के लिए ग्रीन टी का सेवन करते हैं। ग्रीन टी में एंटीऑक्सिडेंट और पॉलीपेनोल्स गुण मौजूद होते हैं, जो शरीर को काफी फायदे पहुंचाते हैं। रोजाना एक कप ग्रीन टी (Green Tea) पीने से कई घातक रोगों से सुरक्षा मिलती है। आइए जानते हैं कि (Green Tea Benefits) ग्रीन टी पीने से क्या फायदे मिलते हैं और ग्रीन टी किस समय पीनी चाहिए।

ग्रीन टी पीने के जबरदस्त फायदे (Green Tea Benefits)

Green Tea Benefits

1. ग्रीन टी मेटाबॉलिज्म को मजबूत करता है

रोजाना एक कप ग्रीन टी पीने से मेटाबोलिज्म मजबूत होगा। ग्रीन टी में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और कैफीन, मेटाबॉलिज्म को बढ़ाने में मदद करते हैं, अगर मेटाबॉलिज्म मजबूत होगा तो खाना अच्छे से पच जाएगा।

2. वजन घटाने में मदद

रोजाना एक कप ग्रीन टी पीने से मोटापा घटाने में मदद मिलती है। फिट रहने और वजन कम करने के लिए लोग ग्रीन टी का सेवन करते हैं।

3. इम्यूनिटी बूस्ट

ग्रीन में मौजूद एंटीऑक्सिडेंट और अन्य यौगिक गुण इम्यून सिस्टम को मजबूत बनता है। जिससे शरीर को बीमारियों से लड़ने में मदद मिलती है।

4. कोलेस्ट्रॉल लेवल कंट्रोल

शरीर में कोलेस्ट्रॉल के रूप में फैट बढ़ता है, जिसे कंट्रोल करने में ग्रीन टी मुख्य भूमिका निभा सकता है। ग्रीन टी में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट गुण शरीर के अंदर जमा कोलेस्ट्रॉल को बाहर निकलने में मदद करते हैं। इससे हार्ट और साँस संबंधी बीमारियों का खतरा कम होगा।

5. डायबिटीज कंट्रोल करने में मददगार

ग्रीन टी में मौजूद पॉलीफेनोल, डायबिटीज को कंट्रोल करने में मदद करता है। इसलिए डायबिटीज के मरीजों को एक कप ग्रीन टी रोजाना पीनी चाहिए।

किस समय पीनी चाहिए ग्रीन टी?

Green Tea Benefits

ग्रीन टी (Green Tea) वैसे तो किसी भी समय पी सकते हैं लेकिन सुबह और शाम को पीना ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। कुछ लोग इसे साधारण चाय की तरह दिन में कई बार पी जाते हैं, लेकिन ग्रीन टी दिन में 1-2 बार ही पीनी चाहिए। इस बात का ध्यान रखें कि खाली पेट ग्रीन टी न पिएं और सोने से कुछ देर पहले न पिएं, क्योंकि इससे आपकी नींद पर असर पड़ सकता है।

Disclaimer. इस लेख में बताई गई विधि, तरीके और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें। यह सामान्य जानकारी पर आधारित है, Punjabkesari.com इसकी पुष्टि नहीं करता है।

यह भी पढ़ें: रोजाना इन तीन योगासनों का अभ्यास कर तनाव को कहें अलविदा

Advertisement
Advertisement W3Schools
Author Image

Bhawana Rawat

View all posts

Advertisement
×