एक ही मंडप में दूल्हे ने दो प्रेमिकाओं के साथ रचाई शादी,अब हुआ फरार
प्रयागराज से एक चौंका देने वाली घटना सामने आई है। दरअसल यहां पर एक दुल्हें ने एक ही समय में दो लड़कियों से ब्याह रचा लिया है।
07:48 AM Mar 06, 2020 IST | Desk Team
प्रयागराज से एक चौंका देने वाली घटना सामने आई है। दरअसल यहां पर एक दुल्हें ने एक ही समय में दो लड़कियों से ब्याह रचा लिया है। दुल्हें ने इन दोनों दूल्हन की एक-एक करके मांग भरी है। वैसे बताया यह भी जा रहा है कि एक लड़की से लड़का बहुत प्यार करता था। वहीं दूसरी लड़की इस लड़के से बेइन्तहां मोहब्बत करती है। जिसके बाद लड़के ने बिना कुछ सोचे समझे एक ही समय पर दोनों से शादी कर ली। मगर एक साथ दो पत्नियों के साथ शादी करने के बाद दुल्हा वहां से फूर हो गया। अब ऐसे में ये दोनों लड़कियों उसे मिलकर ढूढंने में लगी हुई हैं,लेकिन दुल्हा सामने आने को न तो तैयार हो रहा ना ही उनके साथ रहने को राजी है।
ये पूरा मामला प्रयागराज शहर के ढरहरिया का है। यहां पर संतू गुप्ता नाम के एक लड़के ने पास के मंदिर में दो लड़कियों से शादी कर फरार हो गया है। खबर है कि संतू अपने इलाके की रहने वाली लड़की से प्यार करता था,मगर कुछ दिनों बाद इनका ब्रेकअप हा गया और लड़के ने कोई दूसरी गर्लफ्रेंड बना ली। लड़का अपनी दूसरी गर्लफ्रेंड से शादी करने जा ही रहा था कि तभी लड़के की पुरानी गर्लफ्रेंड ने समारोह में पहुंच हंगामा करना शुरू कर दिया। उसकी पहली प्रेमिका ने उसे धमकी देते हुए कहा कि यदि वो उससे शादी नहीं करेगा तो वो जहर खाकर मार जाएगी। जिसके बाद संतू ने उसकी धुनाई करी और ये मामला पुलिस तक जा पुहंचा। इसके बाद पुलिस ने उसे अपनी गिरफ्त में ले लिया।
जेल से बाहर आ जाने के बाद लड़के ने अपनी प्रेमिका के साथ मंदिर जाकर शादी करने का फैसला किया।मगर इस बार कुछ ऐसा हुआ कि भनक दूसरी लड़की को लग गई,जिसके बाद उसने भी उसी लड़के से शादी करने की जिद कर रखी थी। फिर क्या था बस ऐसे में अब संतू को वहीं एक ही समय में दो शादियां करनी पडी। लेकिन दोनों लड़कियों से शादी कर लेने के बाद संतू वहां से गायब हो गया। फोन पर हुई वर्तलाप से उसने अपने दोस्तों को बताया कि उसके घरवाले किसी भी दुल्हन को अपने साथ नहीं रखना चाहते हैं।
Advertisement
Advertisement