For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

शादी में बिना नल्ली के परोसा मटन, तो वापस लौट गए बाराती

02:09 PM Dec 26, 2023 IST | Ritika Jangid
शादी में बिना नल्ली के परोसा मटन  तो वापस लौट गए बाराती

शादियों का सीजन चल रहा है, ऐसे में शादियों से जुड़ी कोई न कोई खबर सामने आती रहती है। अब ऐसी ही एक अजीबोगरीब खबर तेलंगाना से सामने आई है जहां तो दोनों पक्षों के बीच बवाल इतना ज्यादा बढ़ गया कि शादी ही टूट गई।

mutton without bone marrow

इस बात पर हुआ विवाद

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बारात तेलंगाना के जगतियाल जिले से निजामाबाद पहुंची थी। शादी में लड़की वालों ने बारातियों के स्वागत के लिए नॉनवेज की खाना भी रखा था। सबकुछ ठीक चल रहा था, लेकिन अचानक बारातियों ने मटन नल्ली नहीं परोसे जाने की बात को लेकर बवाल शुरू कर दिया। बात इतनी बढ़ गई कि लड़के वाले शादी तोड़ने के लिए कहने लगे।

mutton without bone marrow

बारातियों का आरोप हैं कि उन्हें मटन नल्ली नहीं परोसी गई। जिसे लेकर दोनों पक्षों में झगड़ा शुरू हो गया। बात यहीं नहीं रूकी तो ये मामला थाने तक पहुंचा। पुलिस अधिकारियों ने दूल्हे और उसके घरवालों को खूब समझाने की कोशिश की, लेकिन वर पक्ष यह कहते हुए शादी तोड़ने पर अड़ गया कि लड़की वालों ने मटन नल्ली न परोसकर बारातियों का अपमान किया है।

दुल्हन पक्ष ने रखा अपना तर्क

वहीं, दुल्हन पक्ष ने तर्क रखा कि लड़के वालों की ओर से उन्हें इस बारे में पहले से कोई जानकारी नहीं दी गई। इस कारण उन्होंने नॉनवेज में मटन नल्ली को शामिल नहीं किया था। देखने वाली बात है कि पुलिस और स्थानीय यह सोचकर हैरान थे कि कोई मटन नल्ली जैसी छोटी चीज पर शादी कैसे तोड़ सकता है। हालांकि, तमाम समझाइश के बाद भी वर पक्ष नहीं माना और बारात लेकर लौट गया।

mutton without bone marrow

पहला नहीं ऐसा मामला

इससे पहले सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, ऐसा मामला सामने आया था जहां बारातियों को शादी में मटर पनीर की सब्जी में पनीर नहीं मिला था। जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच खूब लात-घूंसे चले थे और कुर्सियों से भी वार किया गया था। वहीं बागपत से भी ऐसी खबर आई थी जहां मटर पनीर की सब्जी नहीं मिलने से दूल्हे के फूफा नाराज हो गए। इसके बाद शादी में ऐसा बवाल मचा कि देखते ही देखते माहौल जंग के मैदान में बदल गया था।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Ritika Jangid

View all posts

Advertisement
×