W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

नवंबर में GST कलेक्शन में बंपर उछाल! सरकारी खजाने में आए ₹1,70,276 करोड़ रूपये

05:30 PM Dec 01, 2025 IST | Bhawana Rawat
नवंबर में gst कलेक्शन में बंपर उछाल  सरकारी खजाने में आए ₹1 70 276 करोड़ रूपये

GST Collection November 2025: नवंबर महीने में गुड्स सर्विसेज टैक्स (GST) कलेक्शन बढ़कर 1,70,276 करोड़ रुपए रहा है। इसमें सालाना आधार पर 0.7 प्रतिशत की बढ़त देखी गई है। पिछले साल समान अवधि में यह 1,69,016 करोड़ रुपए था। यह जानकारी सरकार की ओर से सोमवार को दी गई। इससे पहले के महीने अक्टूबर में जीएसटी कलेक्शन 1,95,936 करोड़ रुपए रहा था।

Advertisement

GST Collections In November: किसका कलेक्शन बढ़ा?

GST Collection November 2025
GST Collections In November (Image- Social Media)

नवंबर के जीएसटी कलेक्शन में सेंट्रल गुड्स सर्विसेज टैक्स (CGST) का हिस्सा 34,843 करोड़ रुपए, स्टेट गुड्स सर्विसेज टैक्स (SGST) का हिस्सा 42,522 करोड़ रुपए और इंटीग्रेटेड गुड्स सर्विसेज टैक्स (IGST) का हिस्सा 92,910 करोड़ रुपए रहा है। वहीं, सेस से कमाई नवंबर में 4,006 करोड़ रुपए रही है। यह पिछले साल समान अवधि में 12,950 करोड़ रुपए थी।

Advertisement

रिफंड में आई 4 प्रतिशत की कमी

GST Collection November 2025
GST Collection November 2025 (Image- Social Media)

नवंबर में सरकार ने 18,196 करोड़ रुपए का GST रिफंड जारी किया है। पिछले साल समान अवधि में जारी हुए 18,954 करोड़ रुपए के रिफंड के मुकाबले इसमें 4 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई है। रिफंड के बाद नवंबर में नेट जीएसटी कलेक्शन 1,52,079 करोड़ रुपए रहा है, जबकि पिछले साल नवंबर में यह 1,50,062 करोड़ रुपए था।

Advertisement

November GST Collection: क्या है GST कलेक्शन में गिरावट की वजह?

मासिक आधार पर जीएसटी कलेक्शन में गिरावट की वजह सरकार की ओर से 22 सितंबर से जीएसटी सुधारों को लागू करना और त्योहारी सीजन निकलने को माना जा रहा है। आमतौर पर दीपावली के बाद के महीने का जीएसटी कलेक्शन त्योहरी बिक्री न होने के कारण कम हो जाता है।

सितंबर में लागू हुए जीएसटी सुधारों के तहत सरकार ने स्लैब की संख्या को चार- 5 प्रतिशत, 12 प्रतिशत, 18 प्रतिशत और 28 प्रतिशत से घटाकर, दो- 5 प्रतिशत और 18 प्रतिशत कर दिया था। साथ ही लग्जरी गुड्स पर 40 प्रतिशत का टैक्स लगाया गया है। वहीं, ज्यादातर वस्तुओं पर सरकार ने सेस समाप्त कर दिया है, जिसके कारण नवंबर में सेस आय में पिछले साल के मुकाबले बड़ी गिरावट देखने को मिली है।

यह भी पढ़ें: ‘कोविड में भी पराली जली, तब नीला आसमान क्यों दिखा?’ दिल्ली प्रदूषण पर CJI सूर्यकांत का कड़ा सवाल

Advertisement
Author Image

Bhawana Rawat

View all posts

Advertisement
Advertisement
×