शैम्पू, जैम, मैगी, सब हुआ सस्ता; ITC से HUL तक, इन बड़ी कंपनियों ने घटाए दाम, देखें नए रेट की पूरी लिस्ट
GST Cut on Daily Products: सरकार ने जीएसटी रेट में कटौती करके मिडिल क्लास लोगों को बड़ा तोहफा दिया है। दिवाली से पहले बड़ी राहत देते हुए केंद्र सरकार ने जीएसटी की दरों में कटौदी कर दी, जिससे रोजमर्रा का सामान सस्ता हो गया है। देश की सबसे बड़ी कंपनियों ने घरेलू सामान की कीमतें घटा दी हैं। एफएमीजी कंपनी एचयूएल से लेकर आईटीसी और इमामी जैसी कंपनियों ने अपने प्रोडक्ट्स सस्ते कर दिए हैं। ये नई कीमतें 22 सितंबर से लागू हो जाएंगी। चलिए जानते हैं अब आपको कौनसा सामान कितना सस्ता मिलेगा।
GST Cut on Daily Products: मैगी, शैंपू समेत ये प्रोडक्ट्स हुए सस्ते
अब आपको अपने घरेलू सामान पर बड़ी बचत होने वाली है। मैगी, शैंपू से लकेर जैम तक कई चीजों के दामों में कटौती की गई है। इन सभी सामान पर आपको 10 से 50 रुपए तक की बचत होने वाली है। यहां प्रोडक्ट और उसके नए रेट की पूरी लिस्ट दी गई है।
New Rate List
कंपनी / ब्रांड | उत्पाद का नाम | पुरानी कीमत (₹) | नई कीमत (₹) | कमी (₹) |
---|---|---|---|---|
Gillette | शेविंग क्रीम (30g) | 45 | 40 | 5 |
Gillette | शेविंग ब्रश | 85 | 75 | 10 |
Old Spice | आफ्टर शेव लोशन (150ml) | 320 | 284 | 36 |
Oral-B | एवरीडे केयर टूथब्रश | 35 | 30 | 5 |
Emami | बोरोप्लस एंटीसेप्टिक क्रीम (80ml) | 165 | 155 | 10 |
Emami | नवरत्न आयुर्वेदिक ऑयल कूल (180ml) | 155 | 145 | 10 |
Emami | डर्मीकूल पाउडर मेन्थॉल (150g) | 159 | 149 | 10 |
Emami | केश किंग गोल्ड आयुर्वेदिक तेल (100ml) | 190 | 178 | 12 |
Emami | झंडू बाम (25ml) | 125 | 118 | 7 |
Emami | झंडू सोना चांदी च्यवनप्लस (900g) | 385 | 361 | 24 |
Emami | बोरोप्लस सैंडल सोप (125g × 6 पैक) | 384 | 342 | 42 |
HUL | डव हेयर फॉल शैंपू (340ml) | 490 | 435 | 55 |
HUL | डव सीरम बार (75g) | 45 | 40 | 5 |
HUL | क्लिनिक प्लस शैंपू (355ml) | 393 | 340 | 53 |
HUL | सनसिल्क ब्लैक शाइन शैंपू (350ml) | 430 | 370 | 60 |
HUL | लाइफबॉय साबुन (75g × 4 पैक) | 68 | 60 | 8 |
HUL | लक्स रेडिएंट ग्लो सोप (75g × 4 पैक) | 96 | 85 | 11 |
HUL | क्लोजअप टूथपेस्ट (150g) | 145 | 129 | 16 |
HUL | हॉर्लिक्स चॉकलेट (200g) | 130 | 110 | 20 |
HUL | बूस्ट (200g) | 124 | 110 | 14 |
HUL | किसान केचप (850g) | 100 | 93 | 7 |
HUL | किसान जैम (200g) | 90 | 80 | 10 |
HUL | ब्रू कॉफी (75g) | 300 | 270 | 30 |
GST New Rate: 22 सितंबर से लागू होंगी नई दरें
जीएसटी परिषद ने वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) को चार स्लैब से घटाकर दो स्लैब करने का फैसला किया। अब जीएसटी की केवल दो दरें- पांच और 18 प्रतिशत होंगी, जबकि लग्जरी चीजों पर 40 प्रतिशत की विशेष दर लागू होगी। सिगरेट, तंबाकू और संबंधित वस्तुओं को छोड़कर, नई कर दरें 22 सितंबर से लागू होंगी। केंद्र सरकार का ये फैसला देश के मिडिल क्लास वर्ग के लिए बड़ा तोहफा है।
ये भी पढ़ें- जलवायु परिवर्तन से जाएंगी लोगों की नौकरियां, होगा भारी आर्थिक नुकसान! इस रिपोर्ट ने सबको चौंकाया