W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

GST on Cars: मिडिल क्लास की होगी चांदी! अब सस्ते दामों पर Alto K10, Tata Nexon समेत खरीद सकेंगे ये कारें

03:35 PM Sep 04, 2025 IST | Amit Kumar
gst on cars  मिडिल क्लास की होगी चांदी  अब सस्ते दामों पर alto k10  tata nexon समेत खरीद सकेंगे ये कारें
GST on Cars
Advertisement

GST on Cars: अगर आप नई कार खरीदने की सोच रहे हैं, तो थोड़ा इंतजार करना आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। जीएसटी काउंसिल ने कारों पर टैक्स की दरों में बड़ा बदलाव किया है, जिससे कई गाड़ियों की कीमतें काफी हद तक कम हो जाएंगी। यह बदलाव 22 सितंबर से लागू होगा।

GST on Cars: छोटी और मिड-साइज कारों पर अब 18% जीएसटी

अब तक छोटी और मध्यम आकार की कारों पर 28% जीएसटी के साथ अलग-अलग सेस लगाया जाता था, लेकिन अब जीएसटी काउंसिल ने इसे घटाकर सीधे 18% कर दिया है। यानी कुल टैक्स में करीब 10% की कमी की गई है। इससे इन गाड़ियों की कीमतों में काफी गिरावट आएगी।

GST on Cars
GST on Cars

लग्जरी गाड़ियों पर नया टैक्स ढांचा

जहां एक ओर छोटी कारों पर टैक्स कम किया गया है, वहीं लग्जरी कारों पर अब 40% टैक्स लगेगा। अभी तक इन गाड़ियों पर 50% तक टैक्स लगता था (28% जीएसटी + 22% सेस)। यानी, टैक्स में कमी के बावजूद सरकार ने इसे एकसमान 40% कर दिया है।

Gst on Cars Above 1200cc: अभी कितना लगता है टैक्स?

  • छोटी पेट्रोल कारें (1200cc इंजन तक, 4 मीटर से छोटी): 28% जीएसटी + 1% सेस = कुल 29% टैक्स
  • छोटी डीजल कारें (1500cc तक, 4 मीटर से छोटी): 28% जीएसटी + 3% सेस = कुल 31% टैक्स
  • SUVs (1500cc से ज्यादा, 4 मीटर से बड़ी): 28% जीएसटी + 22% सेस = कुल 50% टैक्स
GST on Cars
GST on Cars

GST Reforms: किन गाड़ियों की कीमतें घटेंगी?

गाड़ी का नामपुरानी कीमतनई अनुमानित कीमतसंभावित बचत
Maruti Suzuki Alto K10₹4.23 लाख₹3.81 लाख₹42,000
Tata Nexon₹80,000
Maruti Suzuki Swift और Dzire₹60,000
Tata Tiago₹5.65 लाख₹5.15 लाख₹50,000
Hyundai Grand i10₹5.98 लाख₹5.51 लाख₹47,000
Maruti Suzuki S-Presso₹4.26 लाख₹3.83 लाख₹43,000
Renault Kwid₹40,000
Hyundai Creta43% टैक्स40% टैक्सकीमत घटेगी
Mahindra Scorpio और Thar45-50% टैक्स40% टैक्सकीमत घटेगी
Toyota Innova Crysta50% टैक्स40% टैक्सकीमत घटेगी

यह भी पढ़ें: GST on Bikes: मिडिल क्लास भी लेंगे Pulsar, Apache, MT Bike, GST में बड़े धमाके से सस्ती हुई यह दमदार बाइकें

Advertisement
Author Image

Amit Kumar

View all posts

Advertisement
×