GST on Cars: मिडिल क्लास की होगी चांदी! अब सस्ते दामों पर Alto K10, Tata Nexon समेत खरीद सकेंगे ये कारें
GST on Cars: अगर आप नई कार खरीदने की सोच रहे हैं, तो थोड़ा इंतजार करना आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। जीएसटी काउंसिल ने कारों पर टैक्स की दरों में बड़ा बदलाव किया है, जिससे कई गाड़ियों की कीमतें काफी हद तक कम हो जाएंगी। यह बदलाव 22 सितंबर से लागू होगा।
GST on Cars: छोटी और मिड-साइज कारों पर अब 18% जीएसटी
अब तक छोटी और मध्यम आकार की कारों पर 28% जीएसटी के साथ अलग-अलग सेस लगाया जाता था, लेकिन अब जीएसटी काउंसिल ने इसे घटाकर सीधे 18% कर दिया है। यानी कुल टैक्स में करीब 10% की कमी की गई है। इससे इन गाड़ियों की कीमतों में काफी गिरावट आएगी।
लग्जरी गाड़ियों पर नया टैक्स ढांचा
जहां एक ओर छोटी कारों पर टैक्स कम किया गया है, वहीं लग्जरी कारों पर अब 40% टैक्स लगेगा। अभी तक इन गाड़ियों पर 50% तक टैक्स लगता था (28% जीएसटी 22% सेस)। यानी, टैक्स में कमी के बावजूद सरकार ने इसे एकसमान 40% कर दिया है।
Gst on Cars Above 1200cc: अभी कितना लगता है टैक्स?
- छोटी पेट्रोल कारें (1200cc इंजन तक, 4 मीटर से छोटी): 28% जीएसटी 1% सेस = कुल 29% टैक्स
- छोटी डीजल कारें (1500cc तक, 4 मीटर से छोटी): 28% जीएसटी 3% सेस = कुल 31% टैक्स
- SUVs (1500cc से ज्यादा, 4 मीटर से बड़ी): 28% जीएसटी 22% सेस = कुल 50% टैक्स
GST Reforms: किन गाड़ियों की कीमतें घटेंगी?
गाड़ी का नाम | पुरानी कीमत | नई अनुमानित कीमत | संभावित बचत |
---|---|---|---|
Maruti Suzuki Alto K10 | ₹4.23 लाख | ₹3.81 लाख | ₹42,000 |
Tata Nexon | — | — | ₹80,000 |
Maruti Suzuki Swift और Dzire | — | — | ₹60,000 |
Tata Tiago | ₹5.65 लाख | ₹5.15 लाख | ₹50,000 |
Hyundai Grand i10 | ₹5.98 लाख | ₹5.51 लाख | ₹47,000 |
Maruti Suzuki S-Presso | ₹4.26 लाख | ₹3.83 लाख | ₹43,000 |
Renault Kwid | — | — | ₹40,000 |
Hyundai Creta | 43% टैक्स | 40% टैक्स | कीमत घटेगी |
Mahindra Scorpio और Thar | 45-50% टैक्स | 40% टैक्स | कीमत घटेगी |
Toyota Innova Crysta | 50% टैक्स | 40% टैक्स | कीमत घटेगी |
यह भी पढ़ें: GST on Bikes: मिडिल क्लास भी लेंगे Pulsar, Apache, MT Bike, GST में बड़े धमाके से सस्ती हुई यह दमदार बाइकें