W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

GST में बड़ा बदलाव! 12% और 28% स्लैब पर नई दरें तय, आपकी जेब पर क्या होगा असर?

04:40 PM Aug 21, 2025 IST | Amit Kumar
gst में बड़ा बदलाव  12  और 28  स्लैब पर नई दरें तय  आपकी जेब पर क्या होगा असर
GST Slab News

GST Slab News: सरकार वस्तु एवं सेवा कर (GST) को और सरल बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाने जा रही है। हाल ही में गठित मंत्री समूह (GoM) की बैठक में यह फैसला लिया गया है कि मौजूदा चार टैक्स स्लैब को घटाकर केवल दो मुख्य स्लैब रखे जाएंगे। इस प्रस्ताव को सभी राज्यों के वित्त मंत्रियों ने समर्थन दिया है।

Advertisement

GST Slab News: अब 12% और 28% के स्लैब होंगे खत्म

फिलहाल जीएसटी के चार प्रमुख स्लैब हैं – 5%, 12%, 18% और 28%। लेकिन अब सरकार इन्हें कम करके सिर्फ 5% और 18% रखने की तैयारी में है। इसका मतलब है कि 12% और 28% वाले स्लैब को हटा दिया जाएगा। इस बदलाव से टैक्स की गणना आसान होगी और व्यापारियों के लिए भी समझने में सुविधा होगी।

Advertisement

GST Slab News
GST Slab News

New GST Guidelines

5% स्लैब में आवश्यक वस्तुएं होंगी

बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में बने छह सदस्यीय मंत्रि समूह ने यह सुझाव दिया है कि आम उपयोग की चीजें और जरूरी वस्तुएं 5% टैक्स स्लैब में रखी जाएं। इससे रोजमर्रा की वस्तुएं सस्ती हो सकती हैं, जिससे आम जनता को सीधा फायदा मिलेगा।

Advertisement

GST Slab News
GST Slab News

18% स्लैब में अधिकांश वस्तुएं अब

मौजूदा समय में कई वस्तुओं और सेवाओं पर 12% और 18% टैक्स लगता है। नए प्रस्ताव के अनुसार, अब अधिकतर मानक वस्तुएं और सेवाएं केवल 18% स्लैब में आएंगी। जो उत्पाद पहले 12% पर टैक्स दिए जाते थे, उनमें से लगभग 99% अब 5% के स्लैब में आ जाएंगे। वहीं, 28% वाले उत्पादों में से लगभग 90% अब 18% टैक्स स्लैब में आ जाएंगे।

लग्जरी और हानिकारक वस्तुओं पर 40% टैक्स

मंत्री समूह ने यह भी सुझाव दिया है कि लग्जरी कारों और हानिकारक उत्पादों (जैसे तंबाकू, गुटखा आदि) पर अधिक टैक्स लगाया जाए। इसके लिए 40% का अलग स्लैब प्रस्तावित किया गया है। इसका उद्देश्य है कि महंगी और स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाने वाली चीजों पर ज्यादा टैक्स लगे ताकि इनका इस्तेमाल घटे।

GST Slab News
GST Slab News

राज्यों ने किया समर्थन

उत्तर प्रदेश, राजस्थान, पश्चिम बंगाल, कर्नाटक और केरल जैसे राज्यों के वित्त मंत्रियों ने भी इस योजना का समर्थन किया है। सभी का मानना है कि यह कदम कर प्रणाली को अधिक पारदर्शी और सरल बनाएगा। इससे टैक्स देने वालों की संख्या में भी बढ़ोतरी होने की संभावना है।

वित्त मंत्री का बयान

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने इस बदलाव का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि टैक्स ढांचे को तर्कसंगत बनाना आवश्यक है ताकि आम लोगों को राहत मिले। उनके अनुसार, इस फैसले से कई चीजों के दाम घटेंगे और बाजार में स्थिरता आएगी।

यह भी पढ़ें:-Stock Market Today 21 August: बढ़त के साथ खुला भारतीय शेयर बाजार, जानें Swiggy, Ola और Exide के Share Price

Advertisement
Author Image

Amit Kumar

View all posts

अमित कुमार पिछले 3 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा वायरल खबरें लिखने में माहिर हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन व भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी) से पोस्ट ग्रेजुएट का डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजश्री टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की। इसके बाद वेबसाइट पर लिखने के साथ पत्रकारिता की शुरुआत की और बाद में इंडिया डेली न्यूज चैनल में बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। फिर इसके बाद न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर की पद पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं।

Advertisement
Advertisement
×