टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलसरकारी योजनाहेल्थ & लाइफस्टाइलट्रैवलवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

फ्रांस के ग्वाडेलोप में क्रिसमस की तैयारियों के बीच बड़ा हादसा, 10 की मौत 20 से ज्यादा घायल

12:31 PM Dec 06, 2025 IST | Shivangi Shandilya
Guadeloupe Car Crash

Guadeloupe Car Crash: फ्रांस में ओवरसीज क्षेत्र ग्वाडेलोप केसैंट-एनी में एक क्रिसमस इवेंट का माहौल उस समय मातम में बदल गया, जब एक कार त्योहार की तैयारियों में जुटे लोगों की भीड़ में घुस गई। इस भयानक हादसे में कम से कम 19 लोग घायल हो गए, जिनमें से 10 लोगों की मौत हो गई।

Advertisement

रेडियो कैराइब्स इंटरनेशनेल (आरसीआई) ग्वाडेलोप ने बताया कि घायलों में से तीन की हालत गंभीर है। यह घटना टाउन हॉल और चर्च के सामने शोएल्चर स्क्वायर पर हुई। यहां क्रिसमस के त्योहार को लेकर तैयारियां की जा रही थीं। घटना किस वजह से हुई, यह अभी पता नहीं चल पाया है। घटना के कारणों का पता लगाने के लिए अधिकारियों ने जांच शुरू कर दी है।

French Territory Accident: घटना किस वजह से हुई?

Guadeloupe Car Crash

आरसीआई के हवाले से गवाहों ने कहा कि ड्राइवर को गाड़ी चलाने के दौरान शायद किसी तरह की मेडिकल इमरजेंसी हुई होगी। हालांकि, यह केवल अटकलें हैं और अधिकारी इसकी पुष्टि नहीं कर रहे हैं। वहीं गाड़ी चलाने वाला शख्स घटना के बाद भी वहां मौजूद था। आनन-फानन में फायरफाइटर्स, पैरामेडिक्स और पुलिस ऑफिसर मौके पर पहुंचे। इसके बाद शहर के मेयर भी कुछ ही देर में वहां पहुंच गए। इस भयानक हादसे के बाद पीड़ितों और उनके परिवारों की मदद के लिए एक टीम को एक्टिवेट किया गया।

Christmas Event Accident: त्योहारों से पहले अक्सर होती है ऐसी घटनाएं!

बता दें कि रेस्क्यू टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर जल्द से जल्द घायलों को अस्पताल भेजा। पिछले साल जर्मनी में भी ऐसी ही घटना हुई थी। त्योहार से कुछ दिन पहले मैगडेबर्ग में एक कार भीड़भाड़ वाले आउटडोर क्रिसमस मार्केट में घुस गई थी। इस घटना में कम से कम दो लोग मारे गए थे और 68 घायल हुए थे।

Guadeloupe Car Crash: ड्राइवर गिरफ्तार

घटना के बाद ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया गया था। सैक्सोनी-एनहाल्ट की मंत्री तमारा जीशैंग ने कहा कि संदिग्ध एक 50 साल का सऊदी डॉक्टर था, जो 2006 में पहली बार जर्मनी आया था। सरकारी अधिकारियों और शहर की वेबसाइट के अनुसार, 68 घायलों में से 15 को बहुत गंभीर चोटें आईं, 37 को मामूली चोटें आईं और 16 लोगों को हल्की चोटें आई थीं।

ALSO READ: बाबरी मस्जिद विध्वंस की बरसी आज, यूपी में हाई अलर्ट; 1992 से क्या है कनेक्शन?

Advertisement
Next Article