W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

गुजरात : महिला को बचाने के प्रयास में परिवार के 5 लोग नर्मदा में डूबे, सभी की मौत

गुजरात के कच्छ में एक महिला को बचाने की कोशिश में परिवार के पांच लोगों की डूब कर मौत हो गई। पुलिस ने सभी शवों को रेस्क्यू कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

10:56 AM Nov 15, 2022 IST | Desk Team

गुजरात के कच्छ में एक महिला को बचाने की कोशिश में परिवार के पांच लोगों की डूब कर मौत हो गई। पुलिस ने सभी शवों को रेस्क्यू कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

गुजरात   महिला को बचाने के प्रयास में परिवार के 5 लोग नर्मदा में डूबे  सभी की मौत
Advertisement
गुजरात के कच्छ में एक महिला को बचाने की कोशिश में नर्मदा में कूदे एक ही परिवार के पांच लोगों की डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने सभी शवों को रेस्क्यू कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। मृतकों में दो महिलाएं, दो पुरुष और 15 वर्षीय एक किशोरी शामिल है।
Advertisement
जानकारी के मुताबिक, गुंडाला गांव कि रहने वाली महिला नर्मदा नहर से पानी लाने गई थी। उसी दौरान महिला फिसलकर नहर में फंस गई। जब परिवार को पता चला तो कई सदस्य नहर में कूद पड़े। इस दौरान सभी की डूबने से मौत हो गई। मृतकों में दो महिलाएं, दो पुरुष और 15 वर्षीय एक किशोरी शामिल है।
कच्छ पश्चिम के एसपी सौरभ सिंह ने बताया कि मुंद्रा के गुंडाला गांव में नर्मदा नहर में एक ही परिवार के 5 सदस्य डूब गए। पुलिस ने सभी शवों को बरामद कर लिया है। पानी लाते समय नहर में फिसली महिला को बचाने के लिए परिवार के सदस्य नहर में कूद गए थे।
मोरबी हादसे में गई थी 135 लोगों की जान
Advertisement
हाल ही में 30 अक्टूबर को गुजरात के मोरबी में बड़ा हादसा हुआ था। मच्छु नदी में बना केबल ब्रिज अचानक टूट जाने से 135 लोगों की मौत हो गई थी। एक साथ इतने बड़े स्तर पर हुई मौतों ने देश को हिलाकर रख दिया था।   हादसे के वक्त पुल पर 400 से ज्यादा लोग मौजूद थे। यह पुल करीब एक सदी पुराना था और मरम्मत एवं नवीनीकरण कार्य के बाद हाल ही में इसे जनता के लिए खोला गया था।
Advertisement
Author Image

Advertisement
×