टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

Gujarat Assembly Election : PM मोदी गुजरात दौरे में रैलियों को संबोधित करेंगे

गुजरात में जल्द ही विधानसभा चुनाव होने वाले है। राजनीतिक दलों ने अपना प्रचार अभियान जोरों- शोरों के साथ शुरू कर दिया है।

11:37 AM Nov 19, 2022 IST | Desk Team

गुजरात में जल्द ही विधानसभा चुनाव होने वाले है। राजनीतिक दलों ने अपना प्रचार अभियान जोरों- शोरों के साथ शुरू कर दिया है।

गुजरात में जल्द ही विधानसभा चुनाव होने वाले है। राजनीतिक दलों ने अपना प्रचार अभियान जोरों- शोरों के साथ करना शुरू कर दिया है। इसी बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रचार अभियान के तहत राज्य के विभिन्न जिलों में शनिवार को  रैलियों को संबोधित करने वाले है। गुजरात चुनाव को लेकर प्रधानमंत्री राज्य भर में कुल 25 रैलियां करेंगे। 
 रैलियों की योजना बड़े पैमाने पर की गई है तैयार 
बता दे कि प्रधानमंत्री की रैलियों की योजना बड़े पैमाने पर बनाई गई है। वह शनिवार को राज्य पहुंचेंगे और शाम को वलसाड जिले में एक रैली को संबोधित करेंगे। उन्होंने बताया कि यह रैली वलसाड के जुजवा गांव में शाम करीब साढ़े छह बजे आयोजित की जाएगी।प्रधानमंत्री रविवार को भावनगर, अमरेली और जूनागढ़ जिलों में चार रैलियों को संबोधित करेंगे।
सामूहिक विवाह समारोह में लिया था भाग 
विधानसभा चुनाव कार्यक्रम की घोषणा के बाद मोदी का अपने गृह राज्य का यह दूसरा दौरा है। इससे पहले वह छह नवंबर को गुजरात पहुंचे थे। उस समय उन्होंने वलसाड जिले के कपराडा में एक रैली को संबोधित किया था और भावनगर में एक सामूहिक विवाह समारोह में भाग लिया था।गुजरात की 182 सदस्यीय विधानसभा के चुनाव के लिए एक दिसंबर और पांच दिसंबर को दो चरणों में मतदान होगा तथा मतगणना आठ दिसंबर को की जाएगी।
Advertisement
Advertisement
Next Article