गुजरात विधानसभा चुनाव : कांग्रेस ने उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी की
कांग्रेस ने गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए शुक्रवार को सात उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी की। पार्टी अब तक कुल 95 उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है।
12:13 AM Nov 12, 2022 IST | Shera Rajput
कांग्रेस ने गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए शुक्रवार को सात उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी की। पार्टी अब तक कुल 95 उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है। कांग्रेस ने पिछले शुक्रवार को चुनाव के लिए 43 उम्मीदवारों की अपनी पहली और बृहस्पतिवार को 46 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की थी। पार्टी ने गंदेवी विधानसभा क्षेत्र से अपना उम्मीदवार बदल दिया है।
Advertisement
कांग्रेस ने तीसरी सूची में जिन नेताओं को जगह दी है, उनमें रापर से बच्चूभाई अरेठिया, वढवाण से तरुण गढ़वी और नवसारी से दीपक बरोयह का नाम शामिल है। कांग्रेस ने गंदेवी विधानसभा क्षेत्र से अपना उम्मीदवार बदलते हुआ अशोक पटेल को टिकट दिया है। इससे पहले उसने शंकरभाई पटेल को उम्मीदवार बनाया था।
कांग्रेस ने राजकोट पूर्व से इंद्रनील राजगुरु को टिकट दिया है। राजगुरु हाल में आम आदमी पार्टी छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए थे।
गुजरात की कुल 182 विधानसभा सीटों में से पहले चरण में 89 सीटों पर एक दिसंबर को चुनाव होगा तथा शेष 93 सीटों पर पांच दिसंबर को वोट डाले जाएंगे। आठ दिसंबर को मतगणना होगी।
Advertisement