टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

Gujarat Assembly Elections: फडणवीस का तंज, बोले- जैसे शादियों में बिना न्योते के नाचने वाले आते हैं वैसे ही गुजरात में आई है AAP

गुजरात में जल्द ही विधानसभा चुनाव होने वाले है। इस बार गुजरात में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), कांग्रेस के साथ-साथ आम आदमी पार्टी(आप) भी खूब चर्चा में है।

12:28 PM Nov 19, 2022 IST | Desk Team

गुजरात में जल्द ही विधानसभा चुनाव होने वाले है। इस बार गुजरात में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), कांग्रेस के साथ-साथ आम आदमी पार्टी(आप) भी खूब चर्चा में है।

गुजरात में जल्द ही विधानसभा चुनाव होने वाले है। इस बार गुजरात में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), कांग्रेस के साथ-साथ आम आदमी पार्टी(आप) भी खूब चर्चा में है। चुनाव को त्रिकोणीय बनाने की कोशिश में लगी आप पार्टी लगातार राज्य में प्रचार करने में लगी है। बता दे कि आप लगातार गुजरात में अपनी जीत का दावा कर रही है, इसी वजह से वह राज्य में लगातार चुनावी सभाओं को संबोधित कर रही है।
 गुजरात में नाचने वालों की तरह आई है AAP 
आपको बता दे कि देवेंद्र फडणवीस ने आप के गुजरात चुनाव में दाखिल होने को लेकर कहा कि जब भी कोई शादी होती है तो जैसे डांसर वहां बिन बुलाए पहुंच जाते है। हम उन्हें नहीं बुलाते है लेकिन वह फिर भी वहां आ जाते है। ठीक उसी तरह आप पार्टी गुजरात में नाचने वालों की तरह आए है। ये गुजरात में आए हैं और वहां के लोगों से कई तरह की बातें कहीं है। इसी तरह ये गोवा भी गए थे और वहां भी आप कुछ नहीं कर पाई थी। गोवा में आप कोब सिर्फ दो सीटें ही मिली थी। देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि झूठे वादे करना और झूठ बोलने के लिए तो आप को ओलंपिक अवॉर्ड मिल जाना चाहिए। 
 फडणवीस ने कांग्रेस पर भी कसा तंज 
इसके साथ ही फडणवीस ने रैली दौरान राहुल गांधी और उनकी भारत जोड़ों यात्रा पर पर भी तंज कसते हुए कहा कि मैं  महाराष्ट्र से आता हूं जहां एक युवराज  यात्रा निकाल रहे हैं। भारत जोड़ो यात्रा कुछ नहीं बल्कि विपक्ष को मोदी के खिलाफ एकजुट करने का काम है। जो भी मोदी विरोधी हैं, उन्हें साथ लाने के लिए ये के लिए ये यात्रा निकाली जा रही है। 
Advertisement
Advertisement
Next Article