टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

Gujarat Assembly Elections : गुजरात में क्या है BJP-कांग्रेस का हाल, कितनी कामयाब है AAP

गुजरात की जनता जिस दिन का इंतजार कर रही है वो जल्द ही आने वाला है।गुजरात में होने वाले विधानसभा चुनावों की तारीख तय हो चुकी है।

11:00 AM Nov 10, 2022 IST | Desk Team

गुजरात की जनता जिस दिन का इंतजार कर रही है वो जल्द ही आने वाला है।गुजरात में होने वाले विधानसभा चुनावों की तारीख तय हो चुकी है।

गुजरात की जनता जिस दिन का इंतजार कर रही है वो जल्द ही आने वाला है।गुजरात में होने वाले विधानसभा चुनावों की तारीख तय हो चुकी है। और सभी पार्टियां अपनी पूरी तैयारी के साथ मैदान में उतरने को तैयार है। 
एजेंसियां कर रही है जनता का मूड जानने की कोशिश 
बता दे कि गुजरात में पिछले 27 सालों से भाजपा की ही सरकार रही है, क्या इस बार कांग्रेस का बरसो पुराना इंतजार खत्म होने वाला है। चुनाव के बीच यह सबसे बड़ा सवाल है। जिसका सटीक जवाब 8 दिसंबर को मिलेगा। हालांकि, वोटिंग से पहले सर्वे एजेंसियां जनता का मूड जानने की कोशिश में जुटी है। ज्यादातर ने दावा किया है कि एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) की सरकार बन सकती है। साथ ही आम आदमी पार्टी(आप)भी जड़ जमाती दिखाई दे रही है।   साल 2017 में विधानसभा चुनाव में भाजपा(BJP) को मुकाबले की टक्कर देने वाली कांग्रेस (CONGRES) को इस बार ‘आप’ पार्टी की एंट्री से बड़ा नुकसान होता दिख रहा है। इसपर राजनीतिक जानकारों का कहना है कि   भाजपा विरोधी मतों में बटवारें से कांग्रेस को नुकसान और भाजपा को काफी ज्यादा फायदा हो सकता है।  
कांग्रेस का सकती है 28.4 फीसदी वोट पर कब्जा 
भारत और पी मार्क के ओपिनियन पोल का अनुमान है कि भाजपा को 46.2 फीसदी वोट मिल सकते है। कांग्रेस 28.4 फीसदी वोट पर कब्जा कर सकती है।साथ ही आप पार्टी को 20.6 फीसदी वोट मिलने का अनुमान लगाया जा रहा है।अन्य को 4.8 फीसदी वोट मिल सकते है।आम आदमी पार्टी और कांग्रेस को वोट शेयर को जोड़ दिया जाए तो भाजपा को अनुमानित वोट से अधिक हो जाता है। 
Advertisement
Advertisement
Next Article