For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

गुजरातः चुनावों से पहले कांग्रेस के दो नेता भाजपा में शामिल, बीजेपी ने किया भगवा अंगवस्त्र और टोपियां देकर स्वागत

गुजरात कांग्रेस के पूर्व नेता और पूर्व मंत्री नरेश रावल और राज्यसभा के पूर्व सदस्य राजू परमार इस्तीफा देने के दो सप्ताह बाद अब बुधवार को भाजपा में शामिल हो गए हैं।

02:35 PM Aug 17, 2022 IST | Desk Team

गुजरात कांग्रेस के पूर्व नेता और पूर्व मंत्री नरेश रावल और राज्यसभा के पूर्व सदस्य राजू परमार इस्तीफा देने के दो सप्ताह बाद अब बुधवार को भाजपा में शामिल हो गए हैं।

गुजरातः चुनावों से पहले कांग्रेस के दो नेता भाजपा में शामिल  बीजेपी ने किया भगवा अंगवस्त्र और टोपियां देकर स्वागत
गुजरात कांग्रेस के पूर्व नेता और पूर्व मंत्री नरेश रावल और राज्यसभा के पूर्व सदस्य राजू परमार इस्तीफा देने के दो सप्ताह बाद अब बुधवार को भाजपा में शामिल हो गए हैं।
Advertisement
भगवा अंगवस्त्र और टोपियां देकर पार्टी में स्वागत 
दोनों नेता दशकों तक कांग्रेस के साथ रहे हैं। वे कुछ महीनों बाद होने वाले गुजरात विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा में शामिल हो गए। भाजपा की गुजरात इकाई के अध्यक्ष सी आर पाटिल ने उन्हें भगवा अंगवस्त्र और टोपियां देकर पार्टी में उनका स्वागत किया। बड़ी संख्या में उनके समर्थक भी सत्तारूढ़ पार्टी में शामिल हो गए।
इन पदों पर रह चुके हैं रावल और परमार 
Advertisement
परमार 1988 से 2006 के बीच तीन बार गुजरात से कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य रह चुके हैं। दलित समुदाय के प्रतिष्ठित नेता परमार अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति के लिए राष्ट्रीय समिति के सदस्य भी रहे। रावल मेहसाणा में वीजापुर विधानसभा सीट से तीन बार विधायक रह चुके हैं। वह गुजरात में कांग्रेस की सरकार के दौरान गृह और उद्योग मंत्री भी रह चुके हैं। उन्होंने 1985, 1990 और 1998 में विधानसभा चुनाव जीता था।
Advertisement
Author Image

Advertisement
×