W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

गुजरात : कांग्रेस विधायकों ने पार-तापी-नर्मदा नदी लिंक परियोजना के खिलाफ विरोध किया प्रदर्शन

गुजरात कांग्रेस के अध्यक्ष जगदीश ठाकोर सहित पार्टी के कई नेताओं को शुक्रवार को प्रस्तावित पार-तापी-नर्मदा नदी लिंक परियोजना के खिलाफ विरोध दर्ज कराने के लिए विधानसभा परिसर की ओर जाते समय पुलिस ने हिरासत में ले लिया। कांग्रेस का दावा है कि इस परियोजना से क्षेत्र में रहने वाले आदिवासी विस्थापित हो जाएंगे।

12:06 AM Mar 26, 2022 IST | Shera Rajput

गुजरात कांग्रेस के अध्यक्ष जगदीश ठाकोर सहित पार्टी के कई नेताओं को शुक्रवार को प्रस्तावित पार-तापी-नर्मदा नदी लिंक परियोजना के खिलाफ विरोध दर्ज कराने के लिए विधानसभा परिसर की ओर जाते समय पुलिस ने हिरासत में ले लिया। कांग्रेस का दावा है कि इस परियोजना से क्षेत्र में रहने वाले आदिवासी विस्थापित हो जाएंगे।

गुजरात   कांग्रेस विधायकों ने पार तापी नर्मदा नदी लिंक परियोजना के खिलाफ विरोध किया प्रदर्शन
Advertisement
गुजरात कांग्रेस के अध्यक्ष जगदीश ठाकोर सहित पार्टी के कई नेताओं को शुक्रवार को प्रस्तावित पार-तापी-नर्मदा नदी लिंक परियोजना के खिलाफ विरोध दर्ज कराने के लिए विधानसभा परिसर की ओर जाते समय पुलिस ने हिरासत में ले लिया। कांग्रेस का दावा है कि इस परियोजना से क्षेत्र में रहने वाले आदिवासी विस्थापित हो जाएंगे।
Advertisement
सदन की कार्यवाही पूरे दिन के लिये स्थगित
Advertisement
पुलिस द्वारा सेक्टर 6 में सत्याग्रह छावनी मैदान से लगभग 80 कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं को हिरासत में लिये जाने पर कांग्रेस के लगभग 15 विधायकों ने सदन की कार्यवाही पूरे दिन के लिये स्थगित होने से कुछ मिनट पहले इस मुद्दे पर बहिर्गमन किया।
Advertisement
गुजरात कांग्रेस प्रवक्ता मनीष दोशी ने कहा कि आदिवासियों से संबंधित मुद्दों को उठाने और केंद्र सरकार की नदी लिंक परियोजना के तहत दक्षिण गुजरात में पार नदी पर बांध बनाने के प्रस्ताव के विरोध में कांग्रेस द्वारा आयोजित एक रैली ‘आदिवासी सत्याग्रह’ के लिए सैकड़ों आदिवासी एकत्र हुए।
जगदीश ठाकोर की अपील पर जब कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं ने विधानसभा की ओर मार्च करना शुरू किया, तो पुलिस हरकत में आई और ठाकोर, गुजरात कांग्रेस प्रभारी डॉ. रघु शर्मा, राज्य के कार्यकारी अध्यक्ष हार्दिक पटेल, नेता प्रतिपक्ष सुखराम राठवा, पूर्व नेता प्रतिपक्ष परेश धनानी और राज्य इकाई के पूर्व अध्यक्ष अमित चावड़ा सहित 80 नेताओं व कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया गया।
गांधीनगर रेंज के महानिरीक्षक अभय चुड़ासमा ने कहा, ”हमने लगभग 80 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया है क्योंकि पुलिस ने आयोजकों को इस पैदल मार्च को आयोजित करने की अनुमति नहीं दी थी। हम कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उन्हें छोड़ेंगे।”
Author Image

Shera Rajput

View all posts

Advertisement
Advertisement
×