गुजरात चुनाव 2022 : जानिये कौन है साइकिल पर गैस सिलेंडर लेकर वोट डालने पहुंचे कांग्रेस उम्मीदवार
गुजरात में विधानसभा के लिए मतदान करने पहुंचने अमरेली में कांग्रेस उम्मीदवार परेश धनानी चर्चा में हैं। दरअसल, वह साइकिल पर गैस सिलेंडर लेकर मतदान केंद्र तक पहुंचे और वोट डाला।
#WATCH | Amreli: Congress MLA Paresh Dhanani leaves his residence, to cast his vote, with a gas cylinder on a bicycle underscoring the issue of high fuel prices.#GujaratAssemblyPolls pic.twitter.com/QxfYf1QgQR
— ANI (@ANI) December 1, 2022
आपको बता दें कि पहले चरण में सुबह 9:00 बजे तक 4.92% मतदान हुआ। पहले चरण में राज्य विधानसभा की कुल 182 सीटों में से 89 सीटों पर पहले चरण के तहत मतदान हो रहा है। इसमें सौराष्ट्र-कच्छ और दक्षिण हिस्से के 19 जिले शामिल हैं। पहले चरण में 788 उम्मीदवारों की चुनावी किस्मत का फैसला होगा।
अगर वह कामयाब होती है तो वाम मोर्चे की सरकार के रिकॉर्ड की बराबरी कर लेगी जिसने 2011 तक लगातार सात बार पश्चिम बंगाल चुनाव जीता था। इस बार भाजपा का मुकाबला न केवल अपनी पारंपरिक विरोधी कांग्रेस से है बल्कि आम आदमी पार्टी (आप) से भी है जो अपने आप को मुख्य विपक्षी दल साबित करने के प्रयास में जुटी है। भाजपा और कांग्रेस सभी 89 सीटों पर चुनाव लड़ रहे हैं जबकि अरविंद केजरीवाल की अगुवाई वाली आप 88 सीटों पर चुनाव लड़ रही है।