W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Gujarat Election 2022 : आप पार्टी ने जारी की स्टार प्रचारकों की लिस्ट,हरभजन सिंह AAP पार्टी के लिए करेंगे प्रचार

आप पार्टी ने मंगलवार को 20 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है।जो इस चुनाव के लिए प्रचार प्रसार करेंगे।आप पार्टी की तरफ से जारी की गई इस लिस्ट में कई बड़े नाम शामिल किए गए हैं। इस लिस्ट में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ,उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और पंजाब के सीएम भगवंत मान हैं इसके अलावा राज्य सभा सांसद संजय सिंह राघव चढ्ढा का नाम भी स्टार प्रचारकों की लिस्ट में शामिल किया गया है।

12:54 PM Nov 09, 2022 IST | Desk Team

gujarat election 2022   आप पार्टी ने जारी की स्टार प्रचारकों की लिस्ट हरभजन  सिंह aap पार्टी के लिए करेंगे प्रचार
गुजरात में चुनाव का बिगुल बज चुका है। इसके साथ ही चुनाव की तारीखों का एलान भी हो चुका है वहीं राजनीतिक पार्टियों ने भी अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं क्योंकि आप पार्टी ने चुनाव के लिए स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है। बीजेपी शासित गुजरात में आप पार्टी सत्ता पर काबिज होने के लिए एड़ी चोटी का दम लगा रही है।आप पार्टी ने मंगलवार को 20 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है।जो इस चुनाव के लिए प्रचार प्रसार करेंगे।आप पार्टी की तरफ से जारी की गई इस लिस्ट में कई बड़े नाम शामिल किए गए हैं। इस लिस्ट में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ,उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और पंजाब के सीएम भगवंत मान हैं इसके अलावा राज्य सभा सांसद संजय सिंह राघव चढ्ढा का नाम भी स्टार प्रचारकों की लिस्ट में शामिल किया गया है। 
हरभजन सिंह को भी बनाया स्टार प्रचारक 
स्टार प्रचारकों की इस लिस्ट में सबसे दिलचस्प नाम क्रिकेटर हरभजन सिंह का है जिन्होंने क्रिकेटर से सांसद बनने का सफर तय किया और राजनीति में एंट्री ली। हरभजन सिंह आपको गुजरात में आप पार्टी का तरफ से प्रचार करते  नजर आएंगे। बता दें की आम आदमी पार्टी पार्टी ने अपने उम्मीदवीरों की छठी लिस्ट जारी की थी। इस लिस्ट में 20 नाम थे। आप पार्टी ने अब तक 73 उम्मीदवारों के नाम जारी कर दिए हैं। आप पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल 4 नवंबर को सीएम चेहरा इसुदान गढ़वी को प्रत्याशी बनाकर मैदान में उतार चुके है। अब देखने वाली बात होगी कि आम आदमी पार्टी गुजरात की सत्ता पर काबिज हो पाएगी या नहीं ये तो चुनाव के नतीजे ही बताएंगे।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Advertisement
Advertisement
×