Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

Gujarat Election : कांग्रेस को बड़ा झटका, बारड ने थामा भाजपा का हाथ, एक दिन पहले राठवा ने दिया था इस्तीफा

गुजरात विधानसभा चुनाव से पूर्व कांग्रेस को लगातार दूसरे दिन झटका देते हुए उसके वरिष्ठ विधायक भगवान बराड़ ने बुधवार को विधायक पद तथा प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया।

03:59 PM Nov 09, 2022 IST | Desk Team

गुजरात विधानसभा चुनाव से पूर्व कांग्रेस को लगातार दूसरे दिन झटका देते हुए उसके वरिष्ठ विधायक भगवान बराड़ ने बुधवार को विधायक पद तथा प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया।

गुजरात विधानसभा चुनाव से पूर्व कांग्रेस को लगातार दूसरे दिन झटका देते हुए उसके वरिष्ठ विधायक भगवान बराड़ ने बुधवार को विधायक पद तथा प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। उनका भारतीय जनता पार्टी में शामिल होना तय माना जा रहा है। गिर सोमनाथ जिले में तलाला सीट का प्रतिनिधित्व करने वाले बराड़ ने कांग्रेस की गुजरात इकाई के अध्यक्ष जगदीश ठाकोर को अपना इस्तीफा पत्र भेजा तथा अध्यक्ष नीमाबेन आचार्य को भी इस्तीफा सौंपा।
Advertisement
राठवा ने भी कांग्रेस पार्टी से दिया था इस्तीफा 
बराड़ ने गांधीनगर में पत्रकारों से कहा कि उन्होंने अपने समर्थकों से विचार-विमर्श करने के बाद पार्टी छोड़ने का फैसला किया तथा वह चुनावी टिकट पाने की बिना किसी पूर्व शर्त के भाजपा में शामिल होंगे। 
बता दें, कल विधायक मोहन सिंह राठवा ने भी कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया था। राठवा पार्टी से इस्तीफा देकर और विधायक के रूप में भाजपा में शामिल हो गए थे। राठवा ने अपना इस्तीफा कांग्रेस गुजरात कांग्रेस अध्यक्ष जगदीश ठाकोर को भेजा। राठवा दस बार विधान सभा के लिए चुने गए हैं और वर्तमान में मध्य गुजरात में छोटा उदयपुर निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं।
सभी दलों का चुनाव प्रचार शुरू
गुजरात में दो चरणों में विधानसभा चुनाव होंगे। पहले चरण के लिए एक दिसंबर को और दूसरे चरण के लिए 5 दिसंबर को मतदान होगा। गुजरात में विधानसभा चुनाव के नतीजे 8 दिसंबर को आएंगे। इस बार गुजरात में त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिल सकता है। गुजरात में आम आदमी पार्टी, बीजेपी और कांग्रेस तीनो मैदान में उतर चुके हैं। गुजरात में चुनाव की तारीखों की घोषणा के बाद से ही सभी दलों ने प्रचार करना शुरू कर दिया है। 
Advertisement
Next Article