W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

गुजरात चुनाव : दूसरे चरण में हुआ 58 प्रतिशत से अधिक मतदान, अधिकारियों ने दी जानकारी

आज गुजरात में हुए विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के मतदान के लिए शाम पांच बजे तक 58 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ है।

11:23 PM Dec 05, 2022 IST | Desk Team

आज गुजरात में हुए विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के मतदान के लिए शाम पांच बजे तक 58 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ है।

गुजरात चुनाव   दूसरे चरण में हुआ 58 प्रतिशत से अधिक मतदान  अधिकारियों ने दी जानकारी
आज गुजरात में हुए विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के मतदान के लिए शाम पांच बजे तक 58 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ है। अधिकारियों ने चुनाव आयोग के आंकड़ों के हवाले से कहा कि, गुजरात के 14 जिलों की 93 विधानसभा सीटों के लिए हुए चुनाव में राज्य भर में 58.60 प्रतिशत मतदान हुआ है। अधिकारियों ने अनुमान लगाया कि, कई बूथों पर शाम 5 बजे तक मतदाताओं की लंबी कतारें थी, इसलिए कुल मतदान लगभग 70 प्रतिशत होने की संभावना है। गुजरात यूनिट के भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के अध्यक्ष सीआर पाटिल ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान मतदाताओं का शुक्रिया अदा किया। साथ ही उन्होंने दावा किया है कि भारतीय जनता पार्टी भारी जीत के साथ सत्ता बरकरार रखेगी।
रिपोर्ट के अनुसार, साबरकांठा जिले में सबसे अधिक 65.84 प्रतिशत मतदान हुआ है जबकि अहमदाबाद में सबसे कम 53.57 प्रतिशत मतादन दर्ज किया गया है। वोटिग के दौरान कई जगहों पर भाजपा और कांग्रेस कार्यकतार्ओं के बीच तीखी नोकझोंक भी देखने को मिली।
खबरों के मुताबिक पंचमहल जिले के गोदाली गांव में कांग्रेस उम्मीदवार प्रभात सिंह चौहान पर हमला किया गया। उनकी कार पर लोगों के एक समूह ने हमला किया था। वहीं अंकलाव निर्वाचन क्षेत्र में कांग्रेस और भाजपा कार्यकतार्ओं के बीच मामूली झड़प हुई। बता दें कि पहले गुजरात में पहले चरण का चुनाव एक दिसंबर का हुआ था।
Advertisement
Advertisement
Author Image

Advertisement
Advertisement
×