W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Gujarat elections : राहुल गांधी ने सुनाया दादी से जुड़ा किस्सा तो BJP ने लगाया संविधान को कठपुतली बनाने का आरोप

गुजरात में जल्द ही विधानसभा चुनाव होने वाले है।सोमवार को गुजरात में कांग्रेस के नेता राहुल गांधी ने चुनावी रैली को संबोधित करते हुए अपनी दादी इंदिरा गांधी से जुड़ा एक किस्सा सुनाकर मतदाताओं को प्रभावित करने का प्रयास किया।

01:17 PM Nov 22, 2022 IST | Desk Team

गुजरात में जल्द ही विधानसभा चुनाव होने वाले है।सोमवार को गुजरात में कांग्रेस के नेता राहुल गांधी ने चुनावी रैली को संबोधित करते हुए अपनी दादी इंदिरा गांधी से जुड़ा एक किस्सा सुनाकर मतदाताओं को प्रभावित करने का प्रयास किया।

gujarat elections   राहुल गांधी ने सुनाया दादी से जुड़ा किस्सा तो bjp ने लगाया संविधान को कठपुतली बनाने का आरोप
Advertisement
गुजरात में जल्द ही विधानसभा चुनाव होने वाले है। सोमवार को गुजरात में कांग्रेस के नेता राहुल गांधी ने चुनावी रैली को संबोधित करते हुए अपनी दादी इंदिरा गांधी से जुड़ा एक किस्सा सुनाकर मतदाताओं को प्रभावित करने का प्रयास किया। तो उसके अगले ही दिन  भाजपा ने इंदिरा गांधी पर अपने राजनीतिक फायदे के लिए संविधान को कठपुतली बनाने का आरोप लगा दिया।
Advertisement
 भाजपा ने लगाया कांग्रेस पर आरोप 
आपको बता दे कि भाजपा ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से इंदिरा गांधी पर निशाना साधते हुए यह आरोप लगाया कि पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने अपने राजनीतिक फायदे के लिए भारत के संविधान को कठपुतली बना दिया था।भाजपा ने आपातकाल के दौरान इंदिरा गांधी सरकार पर बेतहाशा संविधान संशोधन करने का आरोप लगाते हुए कहा कि संविधान में 38 वां संशोधन कर न्यायपालिका से आपातकाल की न्यायिक समीक्षा का अधिकार छीन लिया गया, 39 वां संशोधन कर कोर्ट से प्रधानमंत्री पद पर नियुक्त व्यक्ति के चुनाव की जांच करने का अधिकार ही छीन लिया और 42 वां संशोधन कर किसी भी व्यक्ति को उसके मौलिक अधिकारों से ही वंचित करने का प्रावधान किया।
देश में संविधान और लोकतंत्र को कुचला गया 
Advertisement
दरअसल, राहुल गांधी लगातार और बार-बार मोदी सरकार पर संविधान और संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर करने का आरोप लगा रहे हैं। उन्होंने सोमवार को गुजरात की अपनी पहली चुनावी रैली में भी गुजरात की जनता को यही बताने और समझाने का प्रयास किया जिसके जवाब में पलटवार करते हुए भाजपा ने मंगलवार को गुजरात के मतदाताओं को यह दिलाने की कोशिश की कि कांग्रेस की पिछली सरकारों ने इस देश में संविधान और लोकतंत्र को किस तरह से कुचलने और भारत को तोड़ने का काम किया था।
Advertisement
Author Image

Advertisement
×