Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

गुजरात में किसान महापंचायत का आयोजन, AAP का आक्रामक विरोध, BJP पर लगाए कई गंभीर आरोप

09:06 PM Oct 31, 2025 IST | Amit Kumar
Gujarat Farmers Mahapanchayat

Gujarat Farmers Mahapanchayat: गुजरात में किसानों के अधिकारों और दमन के खिलाफ सुरेंद्र नगर जिले के सुदामड़ा गांव में शुक्रवार को महापंचायत आयोजित की गई। इस दौरान महापंचायत को संबोधित करते हुए आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि गुजरात की भाजपा सरकार अत्याचारी और किसानों के खिलाफ क्रूर रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि इस बार जनता भाजपा को सत्ता से हटाएगी।

Gujarat Farmers Mahapanchayat: भाजपा सरकार पर किसान दमन का आरोप

केजरीवाल ने बताया कि भाजपा सरकार ने किसानों की मांगों को दबाने के लिए 85 किसानों को जेल भेजा। उन्होंने कहा, "सरदार पटेल की धरती पर आज किसान रो रहे हैं। हम जेल में बंद किसानों के परिवारों को मंच पर सम्मान देना चाहते थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें उतार दिया।" केजरीवाल ने आरोप लगाया कि डिप्टी सीएम हर्ष सांघवी ने किसानों पर लाठी चार्ज और झूठे केस दर्ज करने का आदेश दिया और इसके बाद उन्हें इनाम स्वरूप डिप्टी सीएम बना दिया गया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार अपने अहंकार में किसानों की आवाज दबा रही है।

Farmers Mahapanchayat: सरदार पटेल और किसानों की लड़ाई

केजरीवाल ने सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर याद दिलाया कि 1918 में खेड़ा आंदोलन और 1928 में बारदौली सत्याग्रह के दौरान किसानों के लिए पटेल ने अंग्रेजों के खिलाफ लड़ाई लड़ी थी। उन्होंने कहा कि अंग्रेजों ने कभी किसानों पर लाठी चार्ज नहीं किया था, लेकिन आजादी के बाद की भाजपा सरकार ने किसानों पर झूठे मुकदमे दर्ज कर उन्हें जेल में डाल दिया।

Advertisement
Gujarat Farmers Mahapanchayat

Gujarat News: किसानों के हक और करदा प्रथा

केजरीवाल ने कहा कि किसानों को उनकी फसल का उचित मूल्य नहीं मिल रहा। भाजपा ने केंद्र में रहते हुए किसानों को MSP देने का वादा किया था, लेकिन अब तक यह पूरा नहीं हुआ। किसानों पर करदा प्रथा आज भी लागू है। उन्होंने कहा कि पुलिस किसानों के घरों में घुसकर बच्चों को भी परेशान कर रही है।

कांग्रेस और भाजपा का गठबंधन

केजरीवाल ने आरोप लगाया कि गुजरात में कांग्रेस और भाजपा एक दूसरे के साथ गुप्त समझौते में हैं। इसी वजह से केवल आम आदमी पार्टी के नेता ही जेल में जाते हैं, जबकि कांग्रेस के नेता सुरक्षित रहते हैं। उन्होंने कहा कि गुजरात में किसान आंदोलन की आवाज उठाने वाली पार्टी केवल आम आदमी पार्टी है।

Gujarat Farmers Mahapanchayat

पंजाब CM भगवंत मान का BJP पर हमला

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि भाजपा किसानों के साथ अन्याय कर रही है। उन्होंने गुजरात सरकार से बर्बाद फसलों के लिए प्रति हेक्टेयर 50 हजार रुपये मुआवजा देने की मांग की। मान ने कहा कि किसान जब गुस्से में आता है, तो हिसाब लेना जानता है। उन्होंने किसानों को भरोसा दिलाया कि आम आदमी पार्टी हमेशा उनके साथ खड़ी है।

जनता से अपील और भविष्य की तैयारी

भगवंत मान और केजरीवाल ने जनता से अपील की कि इस बार वे “झाड़ू” के माध्यम से गुजरात से भ्रष्ट और तानाशाही सरकार को हटाएं। उन्होंने कहा कि किसानों और आम जनता की लड़ाई किसी की निजी लड़ाई नहीं, बल्कि अस्तित्व की लड़ाई है। केजरीवाल ने अंत में कहा, “भाजपा ने गुजरात की जनता पर 30 साल तक शासन किया, अब समय आ गया है कि लोग इस बोझ को हटा दें। किसानों और आम जनता की आवाज को दबाने वाली पार्टी सत्ता से बाहर होगी।”

यह भी पढ़ें: कोलकाता में ईडी का बड़ा एक्शन, नगरपालिका भर्ती घोटाले में 7 ठिकानों पर छापेमारी, 3 करोड़ रुपए जब्त

 

Advertisement
Next Article