Top NewsIndiaWorld
Other States | Delhi NCRHaryanaUttar PradeshBiharRajasthanPunjabJammu & KashmirMadhya Pradeshuttarakhand
Business
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

आजाद भारत की तस्वीर को स्थापित करने में गुजरात का रहा बड़ा योगदान : JP नड्डा

12:16 PM Aug 10, 2024 IST | Yogita Tyagi

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री JP नड्डा ने शनिवार को गुजरात के राजकोट में केंद्र सरकार के 'हर घर तिरंगा' अभियान की शुरुआत की। जेपी नड्डा ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा, “आज तिरंगा यात्रा की शुरुआत करने का सौभाग्य राजकोट से मिला है। हर घर तिरंगा यात्रा का क्रम 15 अगस्त तक चलेगा। मैं युवा साथियों से अपील करना चाहता हूं ये आजादी आसानी से नहीं मिली है। हजारों नौजवानों ने जीवन का बलिदान दिया है और लाखों परिवारों ने देश की आजादी के लिए योगदान दिया है।”

आजाद भारत की तस्वीर स्थापित करने में गुजरात का बड़ा योगदान- JP नड्डा



उन्होंने कहा, “आज हम तिरंगा यात्रा में निकले हैं। हर जगह हमें तिरंगा ही तिरंगा दिख रहा है। आज हमें आजादी की लड़ाई के साथ-साथ वो कालखंड भी याद आता है, जब हम उस कालखंड की बात करते हैं, तो हमें ये याद रखना चाहिए कि आज के आजाद भारत की तस्वीर को स्थापित करने में गुजरात का बहुत बड़ा योगदान रहा है।” जेपी नड्डा ने महात्मा गांधी और सरदार पटेल को भी याद किया।

आजादी के समय यह देश 562 रियासतों में बंटा था- JP नड्डा



उन्होंने कहा, “ये देश कभी भी महात्मा गांधी के योगदान को भुला नहीं सकता। ये हमारा सौभाग्य है कि महात्मा गांधी का संबंध भी गुजरात की इस पवित्र भूमि से ही था। आज के दिन हम सरदार वल्लभ भाई पटेल को नहीं भूल सकते। आजादी के समय यह देश 562 रियासतों में बंटा हुआ था। उन्हें जोड़ना कोई आसान काम नहीं था, लेकिन इसी गुजरात की मिट्टी से पैदा हुए भारत के लौहपुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल ने आजादी के 2 साल के अंदर 562 रियासतों को एक साथ जोड़कर 'मेरा भारत महान' बनाया।” उन्होंने कहा, “ये हमारा सौभाग्य है कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संबंध भी इस पवित्र माटी से जुड़ता है। उन्होंने इस देश को अमृतकाल से लेकर विकसित भारत के सपने को साकार करने के लिए संकल्प लिया है।”

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Next Article