Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

गुजरात : केजरीवाल ने लोगों से की AAP को वोट देने की अपील, कहा- हर मोर्चें पर विफल रही है BJP

दिल्ली के मुख्यमंत्री और ‘आप’ संयोजक अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को गुजरात के राजकोट में लोगों से आम आदमी पार्टी को वोट देने की अपील की।

10:13 AM May 12, 2022 IST | Desk Team

दिल्ली के मुख्यमंत्री और ‘आप’ संयोजक अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को गुजरात के राजकोट में लोगों से आम आदमी पार्टी को वोट देने की अपील की।

दिल्ली के मुख्यमंत्री और ‘आप’ संयोजक अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को गुजरात के राजकोट में लोगों से आम आदमी पार्टी को वोट देने की अपील की। इसके अलावा उन्होंने राज्य के वरिष्ठ नागरिकों को मुफ्त में तीर्थयात्रा, अच्छे स्कूल, अस्पताल के साथ फ्री बिजली देने का भी ऐलान किया है। बता दें कि, इस वर्ष के अंत में राज्य में चुनाव हो सकते हैं जिसके मद्देनजर ‘आप’ चुनावी तैयारियों में जुट गई है। केजरीवाल हाल ही में दूसरी बार गुजरात दौरे पर गए हुए हैं।  
कई मोर्चों पर विफल रही है भाजपा सरकार
‘आप’ संयोजक ने अपने भाषण में भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि, उनकी सरकार राज्य में अपने तीन दशक के शासनकाल में कई मोर्चों पर विफल रही है। उन्होंने कहा, यदि राज्य में ‘आप’ की सरकार बनती है तो हम राज्य को बेहतर शिक्षा, अस्पताल देंगे। केजरीवाल ने कहा, दिल्ली में लोग अपने बच्चों को सरकारी स्कूल में दाखिला करा रहे हैं और हमने ऐसा देखा है कि, हमारे सरकारी स्कूल के कई बच्चों ने आईआईटी की प्रवेश परीक्षा को पास किया है। 
Advertisement

भाजपा ने करीब छह हजार सरकारी स्कूलों को किया बंद : केजरीवाल
केजरीवाल ने कहा हमारी सरकार ने दिल्ली में सात वर्षों में सुनिश्चित किया है कि निजी स्कूलों में स्कूल फीस नहीं बढ़ाई जाए। उन्होंने कहा, यदि ‘आप’ दिल्ली में ऐसा कर सकती है तो भाजपा क्यों गुजरात में स्कूलों को सुधारने में विफल रही है। उन्होंने कहा, भाजपा अमीरों लोगों की पार्टी है जो निजी स्कूलों का खर्च वहन कर सकते हैं लेकिन गरीब लोगों का क्या, जो इसका खर्च वहन नहीं कर सकते। केजरीवाल ने कहा, भाजपा राज्य में करीब 27 वर्षों से हैं और इन्होंने गरीब लोगों के लिए बनाए गए तकरीबन छह हजार सरकारी स्कूलों को बंद कर दिया है।  
तीन वर्षों में 50 हजार लोगों को कराएंगे तीर्थयात्रा
इसके अलावा सीएम केजरीवाल ने राज्य के वरिष्ठ लोगों को मुफ्त में तीर्थयात्रा कराने की बात भी कही। उन्होंने कहा, भाजपा ने अपने 27 वर्षों के कार्यकाल में किसी को भी तीर्थयात्रा पर नहीं भेजा, लेकिन हमारी सरकार आने पर एक योजना के तहत हम तीन साल में करीब 50 हजार लोगों को तीर्थयात्रा पर भेजेंगे।   
    

Advertisement
Next Article