For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Gujarat News: कांग्रेस उम्मीदवार को नहीं मिला एक भी प्रस्तावक

07:21 PM Apr 21, 2024 IST | Ayush Raj
gujarat news  कांग्रेस उम्मीदवार को नहीं मिला एक भी प्रस्तावक

Gujarat News: गुजरात की राजनीति एक हैरान करने वाली खबर आ रही है कांग्रेस के सूरत लोकसभा से प्रत्याशी निलेश कुम्भानी का नामांकन चुनावी अधिकारी ने रद्द कर दिया है। आपको बता दें कि निलेश कुम्भानी ने नामांकन के वक्त उनके साथ एक भी प्रस्तावक मौजूद नहीं था। इसके बाद इसका नामांकन रद्द कर दिया गया है

कांग्रेस ने किया कोर्ट जाने का ऐलान

कांग्रेस प्रत्याशी निलेश कुम्भानी के वकील का कहना है कि हमारे प्रस्तावक का अपहरण हुआ है हमनें पुलिस को सूचना दी है लेकिन अब तक शिकायत दर्ज नहीं किया गया है अगर आगे कुछ नहीं होता है तो हाईकमान से बात करके हम हाईकोर्ट जाएंगे। लेकिन अब सवाल है कि आखिर ये हुआ कैसे।

यह भी पढ़ें.. रांची में होगा विपक्षी नेताओं का जुटान ,राहुल नहीं होंगे शामिल

कांग्रेस नेताओं ने अपने प्रत्याशी पर खड़े किए सवाल

सबसे रोचक तस्वीर ये निकल कर आ रही है कि अब कांग्रेस के नेताओं ने ही अपने प्रत्याशी पर आरोप लगा रहे है। कांग्रेस नेता असलम सायकलवाला ने कहा कि कांग्रेस ने निलेश कुम्भानी को प्रत्याशी बनाना सबसे बड़ी गलती थी उन्होंने बीजेपी से सौदेबाजी की है। उन्होंने बीजेपी के साथ सौदा करने का आरोप भी लगाया है। अब देखना होगा कि आगे कांग्रेस का स्टैंड इस मामले पर क्या रहता है

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Advertisement
×