Gujarat Polls: कांग्रेस ने गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए 7 उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी की
कांग्रेस ने गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए शुक्रवार को सात उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी की।पार्टी अब तक कुल 95 उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है।
08:48 PM Nov 11, 2022 IST | Desk Team
कांग्रेस ने गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए शुक्रवार को सात उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी की।पार्टी अब तक कुल 95 उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है। कांग्रेस ने पिछले शुक्रवार को चुनाव के लिए 43 उम्मीदवारों की अपनी पहली और बृहस्पतिवार को 46 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की थी।
आठ दिसंबर को होगी मतगणना
कांग्रेस ने गंदेवी विधानसभा क्षेत्र से अपना उम्मीदवार बदलते हुआ अशोक पटेल को टिकट दिया है। इससे पहले उसने शंकरभाई पटेल को उम्मीदवार बनाया था।कांग्रेस ने राजकोट पूर्व से इंद्रनील राजगुरु को टिकट दिया है। राजगुरु हाल ही में आम आदमी पार्टी छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए थे। गुजरात की कुल 182 विधानसभा सीटों में से पहले चरण में 89 सीटों पर एक दिसंबर को चुनाव होगा तथा शेष 93 सीटों पर पांच दिसंबर को वोट डाले जाएंगे। आठ दिसंबर को मतगणना होगी।
गुजरात में सभी सियासी दल अपनी पूरी ताकत झोंक चुके है। कांग्रेस इस समय मुख्य विपक्षी दल है। वहीं आम आदमी पार्टी (AAP) ग्रैंड ओल्ड पार्टी को हटाकर खुद इस स्थान पर आना चाहती है। राज्य में कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता उसे छोड़कर जा चुके है। माना जा रहा है कि इसका खामियाजा कांग्रेस को भुगतना पड़ सकता है।
Advertisement
Advertisement

Join Channel