टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

Gujarat Polls: हार्दिक-अल्पेश को बगावत का इनाम, आगामी चुनाव में टिकट दे सकती है भगवा पार्टी

गुजरात विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करने के लिए सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ग्रहराज्य में भाजपा लंबे समय से शासन में हैं।

03:52 PM Nov 08, 2022 IST | Desk Team

गुजरात विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करने के लिए सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ग्रहराज्य में भाजपा लंबे समय से शासन में हैं।

गुजरात विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करने के लिए सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ग्रहराज्य में भाजपा लंबे समय से शासन में हैं।पार्टी इसबार कई ऐसे चेहरों को टिकट दे सकती हैं जो कांग्रेस का दामन छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए थे।इस लिस्ट में सबसे बड़ा नाम पाटीदार आंदोलन से कभी गुजरात की सियासत को हिला देने वाले हार्दिक पटेल का हैं। 
मिली जानकारी के मुताबिक उन्हें विरामगाम सीट से उम्मीदवार बनाया सकता है।हार्दिक पटेल पूर्व में कांग्रेस की गुजरात इकाई के कार्यकारी अध्यक्ष रह चुके है।उन्होंने शीर्ष नेतृत्व पर गंभीर आरोप लगाते हुए कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था।वहीं इस सूची में ओबीसी आरक्षण के लिए आंदोलन चलाने वाले अल्पेश ठाकोर को भी भाजपा चुनावी मैदान में उतार सकती है।अल्पेश भी कांग्रेस में थोड़े समय के लिए रह चुके है। इनके अलावा कुंवरजी बावालिया, सोमाभाई कोली पटेल जैसे कई नेता है जो कांग्रेस में कभी बड़े चेहरे रहे है। 
गुजरात भाजपा में बगावत के आसार 
भाजपा सूत्रों के अनुसार, पार्टी इस बार कई विधायकों का टिकट काट सकती है और दूसरे दलों से आए नेताओं को मौका दे सकती है।अगर ऐसा हुआ तो भाजपा के सामने हिमाचल प्रदेश जैसी स्थिति पैदा हो जाएगी।जहां भाजपा नेताओं ने बगावत कर दी है।इसका लाभ गुजरात में अपनी पैठ बनाने का प्रयास कर रही आम आदमी पार्टी को हो सकता है।हालांकि कई सर्वे में भाजपा को पूर्ण बहुमत मिलता दिखाया जा रहा है। बता दें कि गुजरात में 1 और 5 दिसंबर को दो चरणों में मतदान होना है और परिणाम 8 दिसंबर को घोषित होंगे। 
  
Advertisement
Advertisement
Next Article