Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

गुजरात प्रदेश कांग्रेस कमेटी का पुनर्गठन, 25 उपाध्यक्ष और 75 महासचिव बनाए गए

कांग्रेस ने अपनी गुजरात इकाई का पुनर्गठन करते हुए 25 उपाध्यक्षों और 75 पार्टी महासचिवों की नियुक्ति की

03:19 AM Mar 25, 2022 IST | Desk Team

कांग्रेस ने अपनी गुजरात इकाई का पुनर्गठन करते हुए 25 उपाध्यक्षों और 75 पार्टी महासचिवों की नियुक्ति की

कांग्रेस ने अपनी गुजरात इकाई  को पुनर्गठन करते हुए 25 उपाध्यक्षों और 75 पार्टी महासचिवों की नियुक्ति की।
Advertisement
यह नियुक्ति राज्य में विधानसभा चुनाव से पहले की गई है। गुजरात में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं।
पार्टी के द्वारा जारी आधिकारिक पत्र के मुताबिक, ‘‘ कांग्रेस अध्यक्ष ने गुजरात प्रदेश कांग्रेस कमेटी में पदाधिकारियों और जिला कांग्रेस कमेटियों के अध्यक्षों की नियुक्ति के प्रस्ताव को मंजूरी दी है।’’पार्टी ने गुजरात में 19 जिला अध्यक्षों की भी नियुक्ति की है।
यह नियुक्ति गुजरात के पार्टी नेताओं जिनमें राज्य के एआईसीसी प्रभारी रघु शर्मा और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जगदीश ठाकोर की राहुल गांधी से उनके आवास पर हुई मुलाकात और पार्टी को मजबूत करने पर हुई चर्चा के दो दिन बाद हुई है।
Advertisement
Next Article