आप के चुनावपूर्व वादों पर गुजरात के मतदाता विश्वास नहीं करेंगे : गहलोत
राजस्थान के मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता अशेाक गहलोत ने मंगलवार को कहा कि आम आदमी पार्टी (आप) द्वारा गुजरात के मतदाताओं से किये गये वादे ‘‘भ्रामक’’ हैं और राज्य के लोग उनमें नहीं फंसेंगे।
01:16 AM Aug 24, 2022 IST | Shera Rajput
Advertisement
राजस्थान के मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता अशेाक गहलोत ने मंगलवार को कहा कि आम आदमी पार्टी (आप) द्वारा गुजरात के मतदाताओं से किये गये वादे ‘‘भ्रामक’’ हैं और राज्य के लोग उनमें नहीं फंसेंगे।
Advertisement
गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए वरिष्ठ कांग्रेस पर्यवेक्षक गहलोत ने कहा कि दिल्ली सरकार के कार्यालयों से महात्मा गांधी की तस्वीरें हटाकर उनका अपमान करने वाली पार्टी अब राष्ट्रपिता के गृह-राज्य में चुनाव प्रचार कर रही है।
Advertisement
इस साल के आखिर तक होने वाले इस चुनाव में आप के पदार्पण को कमतर दिखाने का प्रयास करते हुए कांग्रेस नेता ने विश्वास व्यक्त किया कि राज्य के लोग अरविंद केजरीवाल की पार्टी की चुनावपूर्व ‘गारंटी’ पर भरोसा नहीं करेंगे।
Advertisement
अपनी पार्टी के चुनाव जीतने का भरोसा व्यक्त करते हुए गहलोत ने कहा, ‘‘ वैसे तो कांग्रेस (इस राज्य में) 27 सालों से सत्ता से बाहर है लेकिन हमारे कार्यकर्ता हमेशा लोगों के साथ रहे हैं और उन्होंने इस दौरान उनके मुद्दे उठाये हैं।’’
उन्होंने कहा, ‘‘ गुजरात के लोग कुछ अवसरवादियों के ‘‘भ्रामक’’ चुनावी वादों पर भरोसा नहीं करेंगे।’’’
उन्होंने ऐसा कहते हुए आप का नाम नहीं लिया। वह पार्टी विधायकों, पदाधिकारियों एवं प्रदेश कांग्रेस के नेताओं की बैठक को संबोधित कर रहे थे। गहलोत के साथ कांग्रेस महासचिव (संगठन) के. सी. वेणुगोपाल भी थे।

Join Channel