फिल्म वॉर के सांग घुंघरू पर जमकर थिरकी प्रियंका चोपड़ा और वाणी कपूर, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
बीते दिनों रिलीज़ हुई फिल्म वॉर का सांग ‘घुंघरू’ काफी पसंद किया गया था और अब इस सांग का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमे प्रियंका चोपड़ा और वाणी कपूर जमकर डांस करती नजर आ रही है। दोनों ने ऋतिक रोशन के इस शानदार डांस नंबर के सिग्नेचर स्टेप को कॉपी करने की भरपूर कोशिश की।
10:29 AM Nov 25, 2019 IST | Ujjwal Jain
बीते दिनों रिलीज़ हुई फिल्म वॉर का सांग ‘घुंघरू’ काफी पसंद किया गया था और अब इस सांग का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमे प्रियंका चोपड़ा और वाणी कपूर जमकर डांस करती नजर आ रही है। दोनों ने ऋतिक रोशन के इस शानदार डांस नंबर के सिग्नेचर स्टेप को कॉपी करने की भरपूर कोशिश की।

ये डांस वीडियो एक पार्टी के दौरान का है और सोशल मीडिया पर फैंस इसे काफी पसंद कर रहे है। वीडियो में प्रियंका और वाणी खूब हंसती हुई नजर आ रही है। दोनों ने डांस के दौरान खूब मस्ती भी की।

इस पार्टी में कई अन्य बॉलीवुड अभिनेत्रियां भी शामिल थी। प्रियंका और वाणी का डांस खत्म होने के बाद वीडियो में सोनाली बेंद्रे भी दिखाई दी, जिन्होंने दोनों को इस शानदार डांस के लिए दोनों को गले लगाया।

बता दें पार्टी में सोनाली बेंद्रे, वाणी कपूर और प्रियंका चोपड़ा के अलावा कृति सैनन, कटरीना कैफ एकता कपूर, नुसरत भरुचा, हुमा कुरैशी और ताहिरा कश्यप भी नजर आयी। पार्टी में इन बॉलीवुड हसीनाओं ने ग्लेमर का भरपूर तड़का भी लगाया।
Advertisement
इस पार्टी में सबसे ज्यादा लाइमलाइट में रही प्रियंका चोपड़ा ने येलो कलर का टॉप और पैंट पहना था वहीँ वाणी कपूर पीच कलर की बेहद खूबसूरत ड्रेस में नजर आयी। दोनों के डांस को पार्टी में मौजूद अन्य अभिनेत्रियों ने भी खूब चीयर किया।

बता दें फिल्म ‘वॉर’ ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी और इस फिल्म में वाणी कपूर के साथ ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ मुख्य भूमिका में थे। इस फिल्म के सांग घुंघरू में ऋतिक और टाइगर ने जबरदस्त डांस पेश किया था।

Advertisement
Advertisement

Join Channel