Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

200 करोड़ की शादी ने छीन ली औली की खूबसूरती,200 क्विंटल कूड़े का ढेर बना नगरपालिका का सिर का दर्द

बिजनेस टायकून गुप्ता बंधुओं के बेटों की शादी इन दिनों कुछ अलग ही वजह से खूब सुर्खियां बटोर रही है। इनकी शादी उत्तराखंड औली में सम्पन्न हुई है।

12:39 PM Jun 26, 2019 IST | Desk Team

बिजनेस टायकून गुप्ता बंधुओं के बेटों की शादी इन दिनों कुछ अलग ही वजह से खूब सुर्खियां बटोर रही है। इनकी शादी उत्तराखंड औली में सम्पन्न हुई है।

बिजनेस टायकून गुप्ता बंधुओं के बेटों की शादी इन दिनों कुछ अलग ही वजह से खूब सुर्खियां बटोर रही है। इनकी शादी उत्तराखंड औली में सम्पन्न हुई है। इस शादी में बॉलीवुड स्टार्स सिद्घार्थ मल्होत्रा,कैटरीना कैफ ने भी शिरकत की थी। इसी के साथ योग गुरू बाबा रामदेव भी इस पहुंचे थे।
Advertisement
 इस बेहद शाही शादी के लिए गुप्ता बंधुओं ने करीब 200 करोड़ रुपए खर्च किए थे। इतना ही नहीं इस शाही शादी को पूरे 100 पंडितों के दल ने संपन्न किया था। 
इस शादी को लेकर ऐसा भी बताया जा रहा है कि  इस शादी में करीब पांच करोड़ के विदेशी फूलों की सजावट की गई थी। खैर ये शादी तो बहुत अच्छे तरह से संपन्न हो गई लेकिन इस शाही शादी में जो कूड़े का अंबार औली में लगाया है उसने तो औली के नगरपालिका के पसीने छूड़वा दिए हैं। 
सूत्रों के अनुसार इस शादी के खत्म हो जाने के बाद करीब 200 क्विंटल कूड़ा फैला हुआ था। इसके बाद गुप्ता बंधुओं ने इस कूड़े के ढेर को साफ करने के लिए नगरपालिका को करीब 54 हजार रुपए भी दिए है। 
कूड़े के इस ढेर को साफ करने के लिए जोशीमठ की नगर पालिका ने इस साफ करने के लिए 20 मजदूरों को लगाया है। जिसमें अभी सिर्फ 150 क्विंटल कूड़ा ही साफ किया गया है बाकी 40 क्विंटल कूड़ा अभी भी बाकी है। इस शादी के होने के बाद हाईकोर्ट के आदेश के बाद जिला प्रशासन टीम और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम ने फैले हुए कूड़े से पर्यावरण को हुए भारी नुकसान के बाद एक रिपोर्ट तैयार की है।
यहां पढ़े ट्विटर पोस्ट :https://twitter.com/ANI/status/1143308309740437504
बता दें कि ये बनाई गई रिपोर्ट चमोली के जिलाधिकारी 7 जुलाई के दिन हाईर्को में पेश करने वाले हैं। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत इस डेस्टिनेशन वेडिंग को लेकर गुप्ता बंधुओं को धन्यवाद करते हुए कहा कि इस शादी से पर्यटन और विवाह स्थल के रूप में औली को बढ़ावा मिलेगा। लेकिन नगरपालिका अध्यक्ष का कहना है कि शादी होने से औली में जो गंदगी हुई है। वो नगरपालिका के लिए सिरदर्द बन गया है।   
1.
2.

3.
Advertisement
Next Article