Top NewsIndiaWorld
Other States | Delhi NCRHaryanaUttar PradeshBiharRajasthanPunjabJammu & KashmirMadhya Pradeshuttarakhand
Business
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

गुरमीत राम रहीम को मिली राहत, 21 दिन की फरलो पर जेल से आया बाहर

05:45 PM Nov 21, 2023 IST | Prateek Mishra

डेरा सच्चा सौदा प्रमुख और बलात्कार मामले में दोषी गुरमीत राम रहीम 21 दिन की ‘फरलो’ (छुट्टी) मिलने के बाद मंगलवार को हरियाणा के रोहतक जिले में स्थित सुनारिया जेल से बाहर आया। इस साल यह जेल से राम रहीम की तीसरी अस्थायी रिहाई है।आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि राम रहीम अपराह्न करीब दो बजे जेल से बाहर आया।

HIGHLIGHTS

अस्थायी रिहाई की अवधि के दौरान राम रहीम उत्तर प्रदेश के बागपत के बर्नावा में स्थित डेरा सच्चा सौदा आश्रम जाएगा। डेरा सच्चा सौदा का मुख्यालय हरियाणा के सिरसा में है। राम रहीम ने फरलो के लिए आवेदन किया था। वह अपनी दो शिष्या से बलात्कार के लिए 20 वर्ष के कारावास की सजा काट रहा है। इस बीच, शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष हरजिंदर सिंह धामी ने डेरा प्रमुख को 21 दिन का फरलो देने के हरियाणा सरकार के कदम पर कड़ी आपत्ति जताई है और कहा है कि वह बलात्कार और हत्या जैसे जघन्य अपराधों के लिए सजा काट रहा है।

धामी ने कहा कि इससे सिख समुदाय के बीच अविश्वास के माहौल को बढ़ावा मिल रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि डेरा प्रमुख को बार-बार जेल से अस्थायी रिहाई दी जा रही है, लेकिन सरकारें 'बंदी सिंह' (सिख कैदियों) की रिहाई के लिए सिख समुदाय द्वारा उठाई गई आवाज नहीं सुन रही हैं। इससे पहले डेरा प्रमुख 30 जुलाई को 30 दिन की पैरोल पर सुनारिया जेल से बाहर आया था। डेरा प्रमुख को जनवरी में 40 दिन की पैरोल दी गई थी। पिछले साल अक्टूबर में भी उसे 40 दिन की पैरोल दी गई थी।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Next Article