W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Guru Purnima 2024 : मध्य प्रदेश के सभी स्कूलों, कॉलेजों में हर साल मनाई जाएगी गुरु पूर्णिमा

09:17 PM Jul 21, 2024 IST | Abhishek Kumar
Advertisement
guru purnima 2024   मध्य प्रदेश के सभी स्कूलों  कॉलेजों में हर साल मनाई जाएगी गुरु पूर्णिमा
Advertisement

Guru Purnima 2024 : मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने एक बड़ा फैसला लिया है। बता दें कि सीएम यादव ने रविवार को कहा कि राज्य के सभी स्कूलों और कॉलेजों में हर साल गुरु पूर्णिमा मनाई जाएगी।

Guru Purnima 2024

Guru Purnima 2024 : मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने एक बड़ा फैसला लिया है। बता दें कि सीएम यादव ने रविवार को कहा कि राज्य के सभी स्कूलों और कॉलेजों में हर साल गुरु पूर्णिमा मनाई जाएगी। यादव इंदौर में देवी अहिल्या विश्वविद्यालय में गुरु पूर्णिमा के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। यादव ने कहा, ‘‘गुरु अपने शिष्यों को अंधकार से प्रकाश की ओर ले जाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

UNITED NEWS OF INDIA

गुरुओं का सम्मान भारतीय परंपरा और संस्कृति का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। राज्य के सभी स्कूलों और कॉलेजों में हर साल गुरु पूर्णिमा का भव्य उत्सव मनाया जाएगा।’’ गुरु-शिष्य परंपरा का महत्व बताते हुए यादव ने कहा कि गुरु शिक्षा के साथ-साथ ज्ञान भी देते हैं और अन्याय व अधर्म के खिलाफ लड़ना सिखाते हैं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने शिक्षकों व पूर्व कुलपतियों को सम्मानित किया।

Deoghar: Devotees gather to offer prayers at Baba Baidyanath Dham on the occasion of 'Guru Purnima' – #Gallery

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Abhishek Kumar

View all posts

Advertisement
Advertisement
×