टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

Guru Purnima: उत्तर प्रदेश के चित्रकूट में धूमधाम से मनाया गया गुरु पूर्णिमा पर्व

07:35 PM Jul 21, 2024 IST | Pannelal Gupta

Guru Purnima: उत्तर प्रदेश के पौराणिक तीर्थ स्थल चित्रकूट में गुरु पूर्णिमा का पावन पर्व को धूमधाम से मनाया गया। सभी लोग अपने तरीकों से अपने गुरु और माता-पिता की पूजा अर्चना कर चरणमृत किया।

Advertisement

Highlights

उत्तर प्रदेश के चित्रकूट में धूमधाम से मनाया गया Guru Purnima पर्व

उत्तर प्रदेश के पौराणिक तीर्थ स्थल चित्रकूट में आज गुरु पूर्णिमा का पावन पर्व धूमधाम से मनाया गया। चित्रकूट के विभिन्न आश्रमों में शिष्यों ने अपने-अपने गुरु देव की पूजा अर्चना कर चरणमृत लिया और विशाल भंडारे का आयोजन हुआ। पौराणिक तीर्थ स्थल चित्रकूट में आज जानकी कुंड बड़ गुफा आचार्य मंदिर पंजाबी भगवान आश्रम सती अनुसूया आश्रम रामभद्राचार्य आश्रम कामदगिरि मुख्य द्वार निर्मोही अखाड़ हनुमान धारा प्रमोद वन गुप्त गोदावरी आश्रम जैसे तमाम आश्रमों में आज भक्तों का जमावड़ लगा रहा आज के दिन देश और विदेश से शिष्य अपने-अपने गुरुओं के दर्शन करने एवं पूजा करने के लिए यहां उपस्थित हुए।

महर्षि वेदव्यास के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता गुरु पूर्णिमा

पौराणिक काल के महान व्यक्तित्व, ब्रह्मसूत्र, महाभारत, श्रीमछ्वागवत और अट्ठारह पुराण जैसे अछ्वुत साहित्यों की रचना करने वाले महर्षि वेदव्यास जी का जन्म आषाढ़ पूर्णिमा को हुआ था और उनका जन्मोत्सव गुरु पूर्णिमा के रूप में मनाया जाता है। वेदव्यास ऋषि पराशर के पुत्र थे।

कई देशों में मनाया जाता गुरु पूर्णिमा

गुरु पूर्णिमा(Guru Purnima) उन सभी आध्यात्मिक गुरुजनों को समर्पित परम्परा है जिन्होंने कर्म योग आधारित व्यक्तित्व विकास और प्रबुद्ध करने, बहुत कम अथवा बिना किसी मौद्रिक खर्चे के अपनी बुद्धिमता को साझा करने के लिए तैयार हों। इसको भारत, नेपाल और भूटान में हिन्दू, जैन और बोद्ध धर्म के अनुयायी उत्सव के रूप में मनाते हैं। भक्तों की अपार भीड़ को देखते हुए पुलिस और प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किये हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article